scorecardresearch
 

High-protein designer rice: 3 गुना ज्यादा प्रोटीन वाला चावल...भारत में 'डिजाइनर राइस' हुआ तैयार, ये हैं खासियत

High-protein designer rice: भारत में वैज्ञानिकों ने चावल की एक नई किस्म विकसित की है जिसमें 3 गुना अधिक प्रोटीन होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. इसकी क्या खासियत रहेगी, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
X
भारत में डिजाइनर राइस बना है जो पोषक तत्वों से भरपूर है. (Photo: ITG)
भारत में डिजाइनर राइस बना है जो पोषक तत्वों से भरपूर है. (Photo: ITG)

नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के हाउसहोल्ड कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर सर्वे 2022-23 के अनुसार, पूरे देश में लगभग 55.35 प्रतिशत आबादी चावल का सेवन करती है. इसलिए चावल भारतीयों की थाली का अहम हिस्सा है. कार्बोहाइ़ड्रेस से भरपूर चावल रोटी की अपेक्षा हल्का होता है लेकिन कुछ मेडिकल कंडिशन वाले लोगों को चावल खाने से मना किया जाता था क्योंकि ये ब्लड शुगर को स्पाइक करता है. लेकिन हाल ही में एक खुशखबरी आई है कि चावल, अब और भी अधिक सेहतमंद होने जा रहा है.

आमतौर पर पॉलिश किए हुए सफेद चावल को हाई ब्लड शुगर और टाइप 2 डायबिटीज का जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका तोड़ निकाल लिया है. CSIR-NIIST के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा 'डिजाइनर राइस' तैयार किया है जो न सिर्फ शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल रखेगा बल्कि प्रोटीन और जरूरी विटामिन की कमी को भी पूरा करेगा. इस खास तकनीक को अब टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों को सौंपा जा रहा है, ताकि जल्द ही यह आम जनता की रसोई तक पहुंच सके.

कैसे बनाया डिजाइनर राइस?

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NIIST) के मुताबिक, इस ‘डिजाइनर चावल’ का मकसद न्यूट्रिशन सेफ्टी और लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्थ स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करना है.

एक बयान में कहा गया कि एशिया और अफ्रीका के अधिकतर लोग पेट भरने के लिए चावल खाते हैं तो ऐसे में पॉलिश किया हुआ सफेद चावल खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है जो डायबिटीज के लोगों के लिए अच्छा नहीं होता. इसके अलावा चावल में प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी भी होती है. इस दोहरी चुनौती से निपटने के लिए खाने की आदतों में बदलाव किए बिना चावल की पोषण गुणवत्ता में सुधार करना जरूरी है इसलिए इस चावल को बनाया गया.

Advertisement

Image

अक्सर लोग पेट भरने के लिए पर्याप्त कैलोरी तो लेते हैं, लेकिन उनके शरीर में आयरन और विटामिन की कमी बनी रहती है लेकिन यह 'डिजाइनर राइस' इसी गैप को भरने के लिए बनाया गया है. इसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व शामिल किए गए हैं जो बिना खान-पान की आदतों को बदले पोषण की कमी दूर करेंगे.

डिजाइनर राइस की क्या खासियत हैं?

वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया यह 'डिजाइनर राइस' सामान्य सफेद चावल के मुकाबले काफी अलग और सेहतमंद बताया जा रहा है. इसकी कई खासियतें बताई गई हैं.

3 गुना प्रोटीन: बताया जा रहा है कि इस डिजाइनर राइस में साधारण सफेद चावल की तुलना में करीब 3 गुना प्रोटीन होगा. यह उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो दिनभर की अधिकतर कैलोरीज चावल से लेते हैं.

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स: सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है इसलिए ये खाने के तुरंत बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. वहीं डिजाइनर राइस की कार्बोहाइड्रेट संरचना में बदलाव किया गया है ताकि यह धीरे-धीरे पचे और शुगर को धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज करे.

पोषक तत्वों से भरपूर: कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ती के लिए इसमें आयरन, विटामिन बी12 जैसे कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स जोड़े गए हैं जै

Advertisement

नेचुरल टेस्ट: डिजाइनर चावल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पकाने का तरीका और इसका स्वाद बिल्कुल सामान्य चावल जैसा ही है. इसके लिए लोगों को अपनी डाइट बदलने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे वही चावल खाकर ज्यादा सेहतमंद रह सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement