scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: नहर में धकेल कर हुई लड़की की हत्या के इस मामले में नहीं था 'लव जिहाद' का कोई एंगल

एक वायरल वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि इस शख्स ने आंध्र प्रदेश की एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर उसे सहारनपुर बुलाया. फिर उसके गहने और पैसे छीनने के बाद उसे हथिनी कुंड बैराज में धक्का दे दिया. कई लोग इस घटना को 'लव जिहाद' का मामला बता रहे थे, लेकिन फैक्ट चेक में असल बात कुछ और ही निकल कर सामने आई है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये शख्स ‘लव जिहाद’ का आरोपी है. इसने आंध्र प्रदेश की एक हिंदू लड़की को सहारनपुर की नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
इस शख्स ने जिस लड़की की हत्या की थी, वो मुस्लिम है और उसका नाम तस्लीमा है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो है. जिसमें एक व्यक्ति बता रहा है कि उसने किस तरह एक लड़की को नहर में धक्का देकर मार दिया. वीडियो में कई पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं. इसमें एक शख्स, पुलिस को किसी घटना से जुड़ी अहम जानकारियां देता है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि इस शख्स ने आंध्र प्रदेश की एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर उसे सहारनपुर बुलाया. फिर उसके गहने और पैसे छीनने के बाद उसे हथिनी कुंड बैराज में धक्का दे दिया. कई लोग इस घटना को 'लव जिहाद' का मामला बता रहे हैं.


एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "सहारनपुर के बासित व तैयब विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश की हिन्दू लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लाए. लाखों रुपए व जेवरात लूटकर युवती को यमुना के हथिनी कुंड बैराज में धक्का देकर फेंका. दोनों जिहादी पकड़े गये हैं, युवती की तलाश हो रही है." ऐसे ही एक पोस्ट का यहां देखा जा सकता है.

फैक्ट चेक

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि इस शख्स ने जिस लड़की की हत्या की थी, वो मुस्लिम है और उसका नाम तस्लीमा है. वीडियो में जिस घटना के बारे में बात हो रही थी , वो 2021 में सहारनपुर के मोहल्ला खाताखेड़ी में हुई थी.

Advertisement

कैसे पता लगाई सच्चाई?


कीवर्ड सर्च की मदद से हमें इस घटना के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. टाइम्स नाउ की चार अगस्त, 2021 की  के मुताबिक दो लोग आंध्र प्रदेश की एक लड़की को अगवा कर सहारनपुर लाए और उसके गहने और पैसे लूटकर उसे हथिनी कुंड बैराज में धकेल दिया.


रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि परिवार वालों की पुलिस में शिकायत के बाद दो लोगों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.


अमर उजाला की में पीड़िता की पहचान 24 वर्षीय तस्लीमा बताई गई है. रिपोर्ट में लिखा है कि तस्लीमा आरोपी शख्स आसिफ से शादी करना चाहती थी, लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा था. आसिफ ने तस्लीमा को शादी का झांसा देकर उसके घर विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश से सहारनपुर बुलाया. इसके बाद जब लड़की ने शादी की जिद की तो आसिफ उसे घुमाने के बहाने हथिनी कुंड बैराज ले गया, जहां उसने अपने एक दोस्त की मदद से उसे यमुना नदी में धक्का दे दिया. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध कबूला और उनकी दी हुई जानकारी की मदद से शव की बरामदी के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.


बाद में पुलिस ने नदी से  और उसका दस तोला सोना जो आरोपियों ने लूट लिया था, उसे भी बरामद किया.

Advertisement


और भी  विजयवाड़ा के कस्बा टाउन टू की निवासी तस्लीमा फातिमा के तौर पर की गई है.  


टाउन टू पुलिस स्टेशन में तैनात एक अधिकारी ने 'आजतक' को बताया कि इस वारदात की पीड़िता एक मुस्लिम थी और इस मामले में लव-जिहाद का कोई भी एंगल नहीं है.


लड़की मानिसक तौर पर बीमार थी. उसके इलाज के लिए लड़की के मां-बाप ने  किया जो उस समय आंध्र प्रदेश में झाड-फूंक करते थे. वहीं आरोपियों की मुलाकात इस लड़की से हुई जिन्होंने बाद में उसे बहला-फुसला कर सहारनपुर बुला लिया और उसकी हत्या कर दी.

 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement