scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: मनाली में अमेरिकी पर्यटक के साथ हुआ गैंगरेप? 11 साल पुरानी है ये घटना

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली में सामूहिक बलात्कार किया गया. हालांकि, आज तक की फैक्ट चेक टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही निकली.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली में सामूहिक बलात्कार किया गया.
Social media users
सच्चाई
ये घटना सही तो है लेकिन 2013 की है, हाल फिलहाल की नहीं.

मार्च 2024 में झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ की चौंकाने वाली घटना सामने आई थी. और अब एक वीडियो न्यूज रिपोर्ट के जरिये कहा जा रहा है कि भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ यहां सामूहिक बलात्कार किया गया है.

ये रिपोर्ट, अमेरिकी मीडिया संस्था सीबीएस न्यूज की है, जिसमें बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला के साथ ये घटना हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुई है.

ये दावा , और पर काफी वायरल है. घटना को लेकर लोग मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. वायरल पोस्ट का देखा जा सकता है.

अमेरिका

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये घटना सही तो है लेकिन 2013 की है, हाल फिलहाल की नहीं.

कैसे पता की सच्चाई?

सबसे पहले हमने यूट्यूब पर इस न्यूज रिपोर्ट को कीवर्ड की मदद से सर्च किया. हमें सीबीएस न्यूज के चैनल पर ये वीडियो मिल गया. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि वीडियो को चैनल पर 4 जून 2013 को शेयर किया गया था. यहां कहानी साफ हो गई कि ये खबर अभी की नहीं बल्कि काफी पुरानी है.

Advertisement

उस समय इस घटना को लेकर कई खबरें छपी थीं. में बताया गया है कि अमेरिकी टूरिस्ट के साथ नेपाल के रहने वाले तीन युवकों ने गैंगरेप किया था. तीनों युवक, अर्जुन (22), लक्की (24) और सोम बहादुर (24) मनाली में रहते थे और ट्रक ड्राइवर थे.

पीड़िता, हिमाचल के वशिष्ठ नाम के एक इलाके में अपने दोस्तों से मिलने गई थीं. मनाली लौटने के लिए उन्होंने आरोपियों से रास्ते में लिफ्ट मांगी. होटल छोड़ने की बजाए वो जगह ले गए और फिर गैंगरेप किया. महिला के साथ लूटपाट भी की गई. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

इस मामले में दिसंबर 2013 में छपी सीएनएन की में बताया गया है कि तीनों को कोर्ट ने दोषी पाया था और जुर्माने के साथ बीस साल की सजा सुनाई थी.

इस तरह ये साफ हो जाता है 11 साल से भी ज्यादा पुरानी खबर को अभी का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement