scorecardresearch
 
Advertisement

अक्षरधाम आतंकी हमले में 6 दोषियों की सजा बरकरार

अक्षरधाम आतंकी हमले में 6 दोषियों की सजा बरकरार

गुजरात हाईकोर्ट ने गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले में 6 दोषियों की सजा बरकरार रखी है. गौरतलब है कि इस मामले में पोटा कोर्ट ने 6 दोषियों को सजा सुनाई थी जिसमें से तीन को फांसी, एक को उम्रकैद, एक को दस साल की सजा और एक को 5 साल की सजा हुई थी. बाद में सभी  दोषियों ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी लेकिन उन्हें हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली और कोर्ट ने सभी की सजा बरकरार रखने का आदेश दिया.

Advertisement
Advertisement