scorecardresearch
 

‘कुबूल... कुबूल... कुबूल’, मंगेतर तमन्ना संग मोहसिन खान ने किया निकाह, पढ़ी कुरान, Video

'ये रिश्ता...' सीरियल से मशहूर हुए एक्टर मोहसिन खान ने कुछ दिन पहले ही अपनी मंगेतर तमन्ना से शादी की थी. अब इस शादी का वीडियो भी एक्टर ने शेयर किया है, जिसमें वो उनके साथ निकाह पढ़ते दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक-दूसरे को रिंग भी पहना रहे हैं.

Advertisement
X
टीवी के बेटे की हुई शादी (Photo: ITGD)
टीवी के बेटे की हुई शादी (Photo: ITGD)

कई सालों तक टीवी पर 'कार्तिक' बनकर छाए एक्टर मोहसिन खान अब हमेशा के लिए शादीशुदा बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड तमन्ना से शादी कर ली है. रविवार को एक्टर ने अपने करीबी लोगों के बीच उनके साथ निकाह किया था, जिसकी एक झलक भी उन्होंने फैंस संग शेयर की. अब मोहसिन ने अपनी शादी से जुड़ा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो उनके साथ कुरान पढ़ते दिख रहे हैं. 

मोहसिन का हुआ निकाह

मोहसिन ने 6 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया. वीडियो में तमन्ना दुल्हन के रूप में तैयार होती नजर आ रही हैं. इसके बाद दोनों साथ में चलते हुए दिखाई देते हैं. निकाह के दौरान दोनों ने शादी के कागजों पर साइन किए और एक-दूसरे को अंगूठियां भी पहनाईं. वीडियो में मोहसिन और तमन्ना साथ बैठकर दुआ करते नजर आते हैं. निकाह पूरा होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया. इस दौरान दोनों ने सफेद रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हुए थे.

मोहसिन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सिर्फ लिखा, ‘कुबूल...कुबूल...कुबूल.’ वीडियो सामने आते ही फैंस काफी खुश हो गए और कपल को शादी की बधाइयां देने लगे. कुछ तो उनके लिए इमोशनल भी हुए क्योंकि अब उनके प्यारे 'कार्तिक' को उनकी रियल लाइफ 'नायरा' मिल गई है.

Advertisement

मोहसिन और तमन्ना ने इसी साल अगस्त में अपनी सगाई की खबर शेयर की थी. इसके करीब दो महीने बाद दोनों ने 3 अक्टूबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह किया. शादी से पहले भी दोनों की वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिनमें दोनों परिवार और दोस्तों के साथ डांस और मस्ती करते नजर आए थे.

'ये रिश्ता' सीरियल से मिली पहचान

मोहसिन खान की बात करें, तो उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया था, जहां से उनका किरदार कार्तिक फेमस हुआ. इसी सीरियल के दौरान उन्होंने शिवांगी जोशी को डेट करना शुरू किया, जिन्होंने शो में नायरा का रोल किया था. दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया. हालांकि जब शो से उनका ट्रैक खत्म हुआ, तब दोनों का ब्रेकअप हुआ जिसके बाद मोहसिन की जिंदगी में तमन्ना आईं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement