scorecardresearch
 

विशाल ददलानी को NEET कंट्रोवर्सी पर बोलना पड़ा भारी, Indian Idol से किए गए बाहर? तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने NEET पेपर लीक विवाद पर अपनी राय दी और देश की स्थिति पर निराशा जताई. इसके बाद खबर आई कि उन्हें इंडियन आइडल 16 से बाहर कर दिया गया है, लेकिन विशाल ने इसे पूरी तरह से खारिज किया है.

Advertisement
X
विवादों में विशाल ददलानी  (Photo: Instagram/ Vishal Dadlani)
विवादों में विशाल ददलानी (Photo: Instagram/ Vishal Dadlani)

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर-सिंगर विशाल ददलानी इन दिनों इंडियन आइडल 16 जज कर रहे हैं. विशाल उन सेलेब्स में से हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं. हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी. उन्होंने इस मुद्दे और देश की 'दयनीय स्थिति' पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा था, ऐसे जाहिल गवारों को कृपया सत्ता में मत डालिए. इसके बाद खबर आई कि उन्हें इंडियन आइडल 16 से बाहर कर दिया गया है. 

इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने साफ किया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने अफवाहों का मजाक उड़ाते हुए लिखा, याद रखें, ऑनलाइन दिखने वाली किसी भी चीज पर भरोसा न करें. बहुत सारा हेरफेर चल रहा है. सही के लिए लड़ते रहें और जो कहना जरूरी है, वो कहते रहें.

वीडियो में ददलानी को इंडियन आइडल के सेट पर रोने का नाटक करते हुए देखा गया. फिर वो जोर से हंसने लगे और बोले कि मैं यहीं हूं बेबी. यानी विशाल ददलानी इंडियन आइडल से बाहर नहीं हुए हैं. 

फैन्स का मिला सपोर्ट 
देखते ही देखते विशाल ददलानी का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. कैंडिड रिसपॉन्स के लिए उनकी तारीफ की जा रही है. फैन्स का कहना जब भी कोई सेलिब्रिटी सोशल या राजनीतिक मुद्दे पर बोलता है, तो लोग उसे टारेगट करने लगते हैं. पिछले कुछ सालों में विशाल ने समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात की है. उन्होंने इस बात की परवाह नहीं कि इससे उनकी लाइफ पर क्या असर होगा या फिर उन्हें ट्रोल किया जाएगा या नहीं. 

Advertisement

विशाल ददलानी ना सिर्फ देश के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं, बल्कि उन्हें उनके राजनीतिक मुद्दों पर बोलने के लिए भी जाना जाता है. इंडियन आइडल के मंच पर भी वो खुलकर अपनी बात रखते हैं. कई बार जजेज से उनकी बहस हो जाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement