बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में प्रमोशन के दौरान कुछ वीडियो वायरल हो गए, जिनमें पिक्चर की पूरी कास्ट को साथ देखा गया. अक्षय कुमार, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर 'भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं. सभी मिलकर प्रचार में लगे हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में वामिका गब्बी को राजपाल के आसपास थोड़ा अजीब व्यवहार करते देखा गया. इसे देखने के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि वो एक्टर को 'इग्नोर' कर रही हैं. इन क्लिप्स के चलते वामिका गब्बी पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा. अब राजपाल यादव ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है.
जूम से बात करते हुए राजपाल यादव ने सारी अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कैमरा एंगल और गलतफहमी की वजह से हुआ है. उन्होंने कहा, 'ये कैसे होता है कि जैसा आपका कैमरा एंगल होता है, मैं वहां किसी दूसरे को कर रहा हूं, वो बेचारी किसी दूसरे को कर रही है, लेकिन वो कैमरा एंगल ऐसा लगा.' उन्होंने आगे कहा, 'अक्की पाजी (अक्षय कुमार) के साथ एक वीडियो में तीन लड़कियां खड़ी हैं और हम लोग जैसे सीन सेट करते हैं ना कि आप यहां खड़े हो जाओ, मैं यहां खड़ा होता हूं, और लड़कियां बीच में खड़ी हो जाती हैं. लेकिन अगर लोगों को इसमें भी एंटरटेनमेंट मिल रहा है, तो कोई प्रॉब्लम नहीं है. हमने तो वामिका, अक्की पाजी और इस पूरे मामले पर खूब हंसी-मजाक कर लिया है.'
राजपाल यादव ने यह भी कहा कि फिल्म की पूरी कास्ट के बीच इतना अच्छा और आरामदायक रिश्ता है कि अब उनमें कोई औपचारिकता नहीं बची है. हालांकि उन्होंने माना कि दूर से देखने वाले लोग इसे अलग तरीके से समझ सकते हैं. उन्होंने अपने 25 साल के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी खुद को इग्नोर महसूस नहीं किया है.
वायरल वीडियो की बात करें तो एक में राजपाल यादव, अक्षय कुमार, एकता कपूर और वामिका गब्बी फिल्म 'भूत बंगला' का प्रमोशन कर रहे थे. वामिका, एकता कपूर की तरफ तेजी से बढ़ रही थीं, जबकि राजपाल यादव अपने बाल ठीक कर रहे थे. कई यूजर्स ने सोचा कि राजपाल को लगा वामिका उनसे गले मिलने आ रही हैं, लेकिन जब वो एकता की तरफ मुड़ गईं तो राजपाल शर्मिंदगी छिपाने के लिए बाल संवारने लगे. दूसरे वीडियो में मिथिला पालकर, वामिका से कह रही थीं कि वो राजपाल यादव के बगल में खड़ी हो जाएं. वामिका पहले थोड़ा हिचकिचाईं, लेकिन जब वो उनके बगल में खड़ी हुईं तो राजपाल मजाक में वहां से चल दिए. फिर वामिका भी उनके पीछे गईं. यह पल मजाकिया था, लेकिन इसके बावजूद वामिका की काफी आलोचना हुई.
वायरल वीडियो में क्या था?
फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू संग अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होगी.