राजीव खंडेलवाल टीवी टाउन के मोस्ट फेमस एक्टर हैं. इन दिनों वो रियलिटी शो 'तुम हो ना' को होस्ट कर रहे हैं. शो में राजीव अपनी मां के बारे में बात करते हुए इमोशनल होते दिखे. उन्होंने कहा कि उनकी मां को ओवेरियन कैंसर था, लेकिन उस वक्त वो कैंसर के शुरुआती लक्षणों को समझ नहीं पाए थे, जिसका उन्हें अब पछतावा है.
एक्टर का छलका दर्द
राजीव खंडेलवाल ने शो में अपने दर्द को बयां करते हुए कहा- मैं काफी हद तक खुद को गुनहगार समझता हूं, क्योंकि मां को बीमारी के जो लक्षण हुए थे, तब मैं उन्हें समझ नहीं पाया था.
एक्टर ने शो के जरिए ओवेरियन कैंसर के उन लक्षणों के बारे में भी जागरूकता फैलाई, जिन्हें अक्सर हम अपनी डेली लाइफ में नजरअंदाज कर देते हैं. एक्टर ने महिलाओं से बात करते हुए खास मैसेज शेयर किया.
राजीव बोले- यह शो भारत की सभी महिलाओं को डेडिकेटेड है. इसलिए मैं आप सबसे रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि अगर आप में से किसी को भी पीठ दर्द की प्रॉब्लम हो, भूख कम हो जाए या पेट में ब्लोटिंग और गैस महसूस होती हो और ये चीजें लंबे समय तक बनी रहती हैं तो प्लीज जाकर अपना टेस्ट जरूर करवाएं.
राजीव आगे बोले- ओवेरियन कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है. मैं अपनी मां के लिए यह नहीं कर सका, लेकिन आपके आस-पास जो महिलाएं हैं. आप उनके बारे में जरूर सोच सकते हैं और लक्षणों को समझ सकते हैं.
मां की मौत से टूटे राजीव
बता दें कि ओवेरियन कैंसर के चलते राजीव खंडेलवाल की मां का निधन 2018 में हुआ था. रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव की मां करीब डेढ़ साल तक कैंसर से जंग लड़ी थीं. फिर लंबी बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. मां की मौत से राजीव टूट गए थे. आज भी वो अपनी मां को याद करते हैं.