scorecardresearch
 

प्रेमानंद महाराज से मिल रो पड़ीं पूनम पांडे, वृंदावन में बांके बिहारी के आगे जोड़े हाथ, Video

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने होली से पहले वृंदावन जाकर कृष्ण भक्ति में लीन होकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए और मंदिर में भावुक होकर रो पड़ीं.

Advertisement
X
भावुक हुईं पूनम पांडे (PHOTO: Social Media)
भावुक हुईं पूनम पांडे (PHOTO: Social Media)

मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे अकसर विवादों में रहती हैं. वो कभी अपनी मौत की अफवाह उड़ा देती हैं. किसी दिन क्रिकेटर पर बयान देकर लोगों को चौंका देती हैं. लेकिन इस दफा लोगों को उनका अलग रूप देखने को मिला. होली से पहले पूनम वृंदावन में कृष्ण भक्ति में लीन दिखीं. वहां पहुंचकर उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया. 

रो पड़ीं पूनम पांडे 
पूनम पांडे फैन्स को सरप्राइज करने का मौका नहीं छोड़ती हैं. इस बार वो अपनी धार्मिक यात्रा के लिए वृंदावन पहुंच गईं. सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस प्रेमानंद महाराज का सतसंग सुनती दिख रही हैं. प्रेमानंद महाराज का सतसंग सुनते हुए वो इतनी भावुक हुईं कि रो पड़ीं. 

पूनम पांडे की आंखों से छलके आंसू आध्यत्म से उनका जुड़ाव बयां कर रहे हैं. प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए. मंदिर के अंदर कमद रखते ही वो फिर इमोशनल हो गईं. एक्ट्रेस को  बांके बिहारी के दरबार में हाथ जोड़कर मन्नत मांगते देखा जा सकता है. उन्हें देखकर ऐसा लगा रहा है कि वो काफी दिनों से दर्द में थीं, जो वृंदावन पहुंचते ही खत्म हो गया. 

Advertisement

कन्हा की नगरी में पूनम पांडे ई-रिक्शा में घूमती दिखीं. ई-रिक्शा से उन्होंने वहां की खूबसूरती का आनंद लिया. पूनम पांडे के चेहरे की खुशी बता रही है कि बांके बिहारी के दर्शन के बाद वो सुकून में हैं. 

फैन्स ने किया रिएक्ट
वृंदावन में पूनम पांडे को सलवार-सूट में देखकर कई लोग हैरान हैं. एक ने लिखा कि सलवार-सूट और बिना मेकअप कितनी सुंदर लग रही है. दूसरे ने लिखा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. अन्य ने लिखा कि भक्ति ऐसी ही होती है सबको बदल देती है. एक ने लिखा कि अभी भक्ति वाला दौर चल रहा है. एक फैन ने कहा कि अगर वाकई ये भक्ति की राह पर हैं, तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है. 

अब देखते हैं कि वृंदावन से लौटने के बाद पूनम पांडे की जिंदगी में कितने बदलाव आते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement