scorecardresearch
 

निया शर्मा ने भाई संग धूमधाम से मनाया बर्थडे, शेयर किए सेलिब्रेशन के वीडियो

निया को उनके फैंस की तरफ से बर्थडे पर ढेर सारे तोहफे भी मिले. निया ने फैंस को धन्यवाद किया है, साथ ही इन गिफ्ट्स की फोटो इंस्टा पर शेयर भी की है. निया को टीवी वर्ल्ड के उनके फ्रेंड्स ने भी जन्मदिन की बधाई दी है.

Advertisement
X
निया शर्मा
निया शर्मा

नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा 17 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. निया ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है. जिसमें निया अपने भाई संग जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रही हैं.

निया का बर्थडे सेलिब्रेशन
वीडियो में निया और उनके भाई हैप्पी बर्थडे सॉन्ग पर डांस, मस्ती करते नजर आ रहे हैं. निया ने अपने बर्थडे पर ढेर सारे केक काटे. निया का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया. निया ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टा पर शेयर की हैं. बर्थडे के दिन निया ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था जिसमें वे बेहद ही स्टनिंग लगीं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@niasharma90) on

निया को उनके फैंस की तरफ से बर्थडे पर ढेर सारे तोहफे भी मिले. निया ने फैंस को धन्यवाद किया है, साथ ही इन गिफ्ट्स की फोटो इंस्टा पर शेयर भी की है. निया ने बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पिछले 10 सालों से बर्थडे एक फेस्टिवल की तरह बीता है. ये देख मेरी आंखें गर्व से भर जाती हैं. जिन्होंने भी मेरा बर्थडे स्पेशल बनाया है उनके इस प्यार का कर्ज मैं कभी नहीं चुका पाऊंगी. निया ने अपनी पोस्ट में भाई विनय शर्मा का शुक्रिया अदा किया है.

Advertisement

निया को टीवी वर्ल्ड के उनके फ्रेंड्स ने भी जन्मदिन की बधाई दी है. इनमें अर्जुन बिजलानी, पर्ल वी पुरी, जय भानुशाली, अचित कौर जैसे सेलेब्स शामिल हैं.


 

Advertisement
Advertisement