scorecardresearch
 

सलमान के शो पर होगी इस सेलेब्रिटी की शादी...

'बिग बॉस' के घर में में एक सेलेब्रिटी की शादी होने वाली है और नहीं, यह कोई टास्क नहीं है...

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में एक नया मोड़ आने वाला है. सुनने में आया है कि 'बिग बॉस' के घर में एक शादी होने वाली है. नहीं, यह किसी टास्क का हिस्सा नहीं है. बल्क‍ि ऐसा सच में हो सकता है.

खबर है कि भोजपुरी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 10' की प्रतियोगी जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी करने जा रही हैं. पहले चर्चा थी कि ये दोनों मोना के घर से बाहर आने के बाद सात फेरे लेंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि इनका विवाह 'बिग बॉस' के घर में ही होगा.


यह खबर हैरान करने वाली इसलिए है कि शो के दौरान ही एक स्टेज पर मोना और विक्रांत के बीच बहुत मनमुटाव हो गया था. इसकी वजह थी मनु और मोना के बीच की नजदीकियां. तब बताया जा रहा था कि मोनालिसा ने मनु को किस भी किया था. हालांकि ये दोनों यही दावा करते रहे कि वे बस अच्छे दोस्त हैं.

Advertisement


बहरहाल जब शो पर विक्रांत को बुलाया गया तो बहुत सी गलतफहमियां दूर हो गईं और विक्रांत यह तय कर चुके थे कि मोना के के घर से बाहर आते ही वे दोनों शादी कर लेंगे. लेकिन जब इनको ' के घर में नैशनल टीवी पर शादी करने का मौका मिला तो उन्होंने झट हां कर दी


विक्रांत का कहना है, 'जब मैं एक टास्क के दौरान बिग बॉस के घर में जाकर मोना से मिला तब मुझे एहसास हुआ कि मैं मोना को कितना मिस कर रहा था. मैं मोना से बेहद प्यार करता हूं और इसे जताने का तरीका सारी दुनिया के सामने उनसे शादी करने के अलावा और कोई नहीं हो सकता.'


वैसे इससे पहले एक्ट्रेस सारा खान और अली मर्चेंट ने भी इसी तरह बिग बॉस के घर में शादी की थी. लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं सका. ऐसे में हमारी यही दुआ है कि मोना और विक्रांत का साथ सात जन्मों तक रहे.

Advertisement
Advertisement