scorecardresearch
 

फैन ने कहा लव से शादी कर लो, हिना ने ऐसे दिया जवाब

हिना खान और रॉकी जयसवाल कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों साथ में कई तस्वीरें भी शेयर करते हैं. हालांकि हिना के कुछ फैंस उनका नाम लव त्यागी से जोड़ते हैं.

Advertisement
X
हिना खान, लव त्यागी
हिना खान, लव त्यागी

हिना खान और रॉकी जयसवाल कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं. सोशल मीडिया पर दोनों साथ में कई तस्वीरें भी शेयर करते हैं. हालांकि हिना के कुछ फैंस उनका नाम लव त्यागी से जोड़ते हैं.

हाल ही में हिना इंस्टाग्राम पर लाइव थीं. इसी दौरान एक फैन ने उनसे कहा कि रॉकी कुत्ते को दफा करो और लव से शादी करो. ये पढ़ते ही हिना जोर से हंसने लगीं.

उन्होंने कहा कि लव को ये बिल्कुल पसंद नहीं है. आपलोग जब ऐसी बातें करते हैं तो हम तो हंस देते हैं, क्योंकि हमें ये बहुत स्टूपिड लगता है, लेकिन लव को ये एकदम अच्छा नहीं लगता.

A post shared by (@lov_my_world) on

हिना को जब भी कोई ट्रोल करता है तो रॉकी हमेशा मुंहतोड़ जवाब देते हैं, लेकिन हिना ने ऐसा कुछ नहीं किया. हो सकता है वो बात को शांति से टालना चाहती हों.

Advertisement

आपको बता दें कि बिग बॉस 11 के बाद हिना ने एक शॉर्ट फिल्म साइन कर लिया है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इसे अंकुश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement