scorecardresearch
 

'टीवी के सुपरस्टार' गौरव खन्ना का होने जा रहा तलाक, पत्नी अकांक्षा ने किया कंफर्म, 10 साल बाद टूटेगी शादी

गौरव खन्ना की पत्नी अकांक्षा चमोला ने एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 पर अपने तलाक की खबर ब्रेक की है. उन्होंने कहा है कि वो और गौरव एक-दूसरे से अलग होने वाले हैं. दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं.

Advertisement
X
अलग होगा कपल (Photo: Instagram @akankshagkhanna)
अलग होगा कपल (Photo: Instagram @akankshagkhanna)

टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गौरव खन्ना की पर्सनल जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. उनकी पत्नी एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 पर खुद कहा है कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं. वो पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, ये बात उन्होंने पब्लिक से छिपाई भी है. 

क्यों तलाक ले रहे गौरव-अकांक्षा?

अकांक्षा चमोला को शो पर रितेश देशमुख और फराह खान ने अपने एक सीक्रेट का खुलासा करने का टास्क दिया था. पहले ही एपिसोड में एक्ट्रेस ने कंफर्म किया कि उनका और गौरव का रिश्ता खत्म होने जा रहा है. अकांक्षा ने कहा- मेरा और गौरव का डिवोर्स होने वाला है. हम दोनों एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं. 

'ये बात हमने पब्लिक में नहीं रिवील की थी, लेकिन अब ये बात सामने आ चुकी है. तो ये है मेरा सीक्रेट. ये आपसी सहमति से लिया गया फैसला है. हम इसके बारे में पिछले एक साल से बात कर रहे थे. हालांकि हम दोनों के बीच सिचुएशन खराब नहीं है. हम आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं. हम दोनों को ऐसा लगता है कि हम बतौर पार्टनर एक-दूसरे के साथ सही नहीं हैं. सच यही है कि हम दोनों एक अलग फ्यूचर चाहते हैं और दुख की बात यही है कि उस फ्यूचर में हम साथ नहीं हैं. हमारे बीच कोई गिला-शिकवा नहीं है.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LockUp (@lockup.netflix)

जब रितेश ने अकांक्षा से पूछा कि क्या ये फैसला बिग बॉस 19 के दौरान लिया गया था? तब एक्ट्रेस ने जवाब में हां कहा. अकांक्षा चमोला आगे ये भी कहती हैं कि उन दोनों के पेरेंट्स को ऐसा लगता था कि अगर दोनों अलग रहेंगे, तो शायद उनके बीच बढ़ीं दूरियों में कौई कमी आएगी. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो और गौरव हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े थे, मगर उनके बीच मैरिड कपल वाला स्पार्क खत्म हो चुका था. उन्होंने कहा कि ये बात उनके परिवारों के लिए भी बहुत बड़ी होगी. अकांक्षा की बातें सुनकर वहां मौजूद हर किसी को धक्का लगा है. 

बता दें कि गौरव खन्ना और अकांक्षा काफी समय से बच्चे को लेकर सुर्खियों में बने हैं. गौरव पिता बनना चाहते हैं, मगर अकांक्षा इसके लिए रेडी नहीं हैं. ऐसे में क्या ये फैसला बच्चे की वजह से लिया गया? ये तो कपल ही जानता है. गौरव और अकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी, लेकिन अब वो 10 साल बाद टूट जाएगी. इस बात से उनके फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement