टेलीविजन क्वीन एकता कपूर के पास घर, गाड़ी, बंगला और परिवार सब है. वो सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. एकता कपूर ने बेहद कम उम्र में वो सब हासिल कर लिया था, जिसके बारे में सोचा नहीं जा सकता. सबकुछ होने के बावजूद वो अब तक कुंवारी हैं और उन्होंने बिना शादी मां बनने का फैसला किया. लेकिन क्या एकता को अब शादी ना करने का पछतावा है?
शादी पर बोलीं एकता
एकता कपूर को सुर्खियों में रहने के लिए कोई वजह नहीं चाहिए होती है. वो जो भी करती हैं, हर किसी की नोटिस में आ जाती है. हाल ही में एकता उषा काकड़े के पॉडकास्ट में पहुंचीं. एकता से पूछा गया कि क्या अब आपको लगता है कि शादी करनी चाहिए थी. एकता कहती हैं कि बिल्कुल नहीं. मुझे लगता है कि मैं स्मार्ट हूं.
एकता से कहा गया कि आपका एक बेटा भी है. एकता कहती हैं कि हां उसका नाम रवि है. उसका नाम मैंने अपने पिता के नाम पर रखा है. वो रविवार को पैदा हुआ था. एकता से कहा गया कि क्या आप इतने बिजी शेड्यूल में उनको टाइम दे पाती हैं. एकता ने कहा कि देखिए ये मदर गिल्ट एक रियल चीज है. मेरा बेटा, मेरी जिंदगी में ऐसे फिट हो गया है कि मैं काम करती हूं, तो वो मेरे साथ है. खाना खाने ऑफिस में आता है. ये बहुत कम लोगों को पता है कि हमारी कोई भी मीटिंग चल रही हो. डिनर वो मेरे साथ करेगा.
एकता बताती हैं कि अब डिनर मेरे साथ कैसे करेगा. मैं तो घर हूं नहीं. लेकिन उसका डिनर मेरे साथ ऑफिस में होता है. मेरे साथ खाता है. मेरी मीटिंग चल रही होती है. क्योंकि मुझे उसका टाइम बहुत जरूरी लगता है. क्योंकि मैं बहुत लेट से मां बनी हूं.
सेरोगेसी से बनीं मां
एकता कपूर 27 जनवरी 2019 को सरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं. एकता ने अपने इस फैसले को सबसे सुखद बताया था. क्योंकि 7 साल के लंबे इंतजार के बाद वो मां बनी थीं. IUI और IVF जैसे ट्रीटमेंट फेल होने के बाद उन्होंने सरोगेसी का ऑप्शन चुना था.
बिना शादी किए एकता कपूर ने मां बनने का फैसला किया और सिंगल मदर की हर जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं.