पहले ही दिन से 'बिग बॉस' के घर में स्वामी ओम जी सबको परेशान करने में लगे हुए हैं. कभी वो लोपामुद्रा को धमकी देते हैं तो कभी अकांक्षा का गौरव के लिए झुकाव पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कुछ ही दिनों में सभी हदें पार कर दी हैं.
घरवाले उन्हें कैसे झेल रहे हैं ये तो नहीं पता लेकिन सभी जानते हैं कि के घर में कुछ भी गलत करने पर सलमान उसे छोड़ते नहीं हैं. शनिवार को सलमान सारे घरवालों से रूबरू होंगे और खबर है कि वो स्वामी ओम की अच्छे से क्लास लगाएंगे. पहले वो सारे घरवालों से बात करेंगे और फिर स्वामी जी को लोपा को धमकाने के लिए डांट लगाएंगे.
सिर्फ स्वामी जी ही को क्यों सलमान प्रियंका जग्गा से भी सवाल करते नजर आएंगे. दरअसल प्रियंका का कहना है कि बानी को हमेशा 'प्लीज' और 'सॉरी' शब्द सुनने की आदत है और सारे सिलेब्स के बहुत नखरे हैं. इस पर ने कहा कि क्या वो अपने बच्चों को ये शब्द नहीं सिखातीं.
लगता है आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. आप इसे भूलकर भी मिस ना करें.