scorecardresearch
 

Jhalak Dikhhla Jaa 10 में डांस का हुनर दिखाएंगे Asim Riaz? बताया सच

बिग बॉस 13 का हिस्सा रहे आसिम रियाज को लेकर अटकलें हैं कि वो डांस शो झलक दिखला जा 10 में नजर आ सकते हैं. आसिम को लेकर पहले भी ऐसी खबरें आई थीं. लेकिन अब आसिम रियाज ने इन खबरों का सच बता दिया है. उनके मुताबिक अगर शो का ऑफर मिलेगा तो वो इसे ठुकराएंगे नहीं.

Advertisement
X
आसिम रियाज
आसिम रियाज

सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 का आगाज होने वाला है. शो को माधुरी दीक्षित,करण जौहर,नोरा फतेही जज करने वाले हैं.शो को मनीष पॉल होस्ट करेंगे.टीवी के नामी सेलेब्स शो में पार्टिसिपेट करेंगे.अटकलें हैं बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज भी शो में पार्टिसिपेट करने वाले हैं. जानें सच.  

झलक दिखला जा 10 में दिखेंगे आसिम?

आसिम रियाज ही नहीं उनके भाई उमर रियाज के भी डांस शो का हिस्सा बनने की खबर है.सुनने में आया है कि झलक दिखला जा 10 के मेकर्स दोनों भाइयों से बातचीत कर रहे हैं.जब आसिम रियाज से इस बारे में पूछा गया उन्होंने कहा कि डांसिंग में वे अच्छे नहीं है लेकिन वो इसे सीखना चाहेंगे.अगर उन्हें झलक दिखला जा 10 का ऑफर मिलता है तो वो इसे ठुकराएंगे नहीं.आसिम के इस बयान से तो उम्मीद जग रही कि वो डांस शो का हिस्सा बन सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो आसिम फैंस के लिए ये बड़ी ट्रीट होगी.

इससे पहले भी आसिम और हिमांशी खुराना के रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने की खबरें आई थीं.लेकिन तब वे दोनों अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी थे. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम रियाज ने कहा कि वे और हिमांशी अपने शेड्यूल से 50 दिन एकदम से नहीं निकाल सकते.इसके लिए उन्हें 2 महीने पहले बताया जाएगा तो ही वे इतने दिनों की डेट्स फ्री रख सकते हैं. 

Advertisement

बिग बॉस से मिला आसिम को फेम

आमिस रियाज को बिग बॉस 13 से फेम मिला था.आसिम को बिग बॉस में आने से पहले कोई नहीं जानता था.लेकिन रियलिटी शो के बाद से आसिम को हर कोई जानता है.आसिम को बिग बॉस ने लाइमलाइट, फेम, स्टेट्स सब कुछ दिया. इतना ही नहीं आसिम को शो ने एक प्यारी गर्लफ्रेंड भी दी.वे हिमांशी खुराना को डेट कर रहे हैं.दोनों की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी.उनका प्यार भी रियलिटी शो के सेट पर ही परवान चढ़ा.शो खत्म होने के बाद भी वो साथ में हैं. म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके हैं.फैंस को उनकी जोड़ी खूब पसंद आती है.
 


 

Advertisement
Advertisement