scorecardresearch
 

TV Serial Spoilers: बेटे ने बर्बाद किया अनुपमा का प्लान, तुलसी के परिवार में पड़ी फूट

इस हफ्ते टीवी सीरियल्स में कई महत्वपूर्ण घटनाएं देखने को मिलेंगी. अनुपमा में तोषू बना मां का दुश्मन. सास भी कभी बहू थी में 10 साल का लीप आएगा. तारक मेहता में बाघा एक अनजान व्यक्ति से डरा हुआ है.

Advertisement
X
ट्रोल हुोई अनुपमा (PHOTO: Screengrab)
ट्रोल हुोई अनुपमा (PHOTO: Screengrab)

टेलीविजन की दुनिया में हर दिन नया मोड़ आता रहता है. इस हफ्ते भी आपके फेवरेट टीवी सीरियल्स में काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगी. अनुपमा का अपना बेटा ही उसका दुश्मन बन बैठेगा. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में 20 साल का लीप आने वाला है. इधर बाघा को अनजान शख्स ने अपने घर पर बुलाया है. अनु और आर्या हनीमून पर जाने के लिए तैयार हो चुके हैं. चलिए जानते हैं टॉप शोज की गॉसिप. 

तोषू करेगा प्लान चौपट

आने वाले एपिसोड में दिग्विज शाह परिवार से जानना चाहेगा कि प्रेम और कोठारी परिवार अंश की शादी में क्यों नहीं आ रहे हैं. हंसमुख, लीला और अनुपमा सभी दिग्विज को झूठी कहानी बताएंगे, तभी तोषू और पाखी उसे बता देंगे कि प्रेम ने शर्त रखी है कि दिग्विज को सबके सामने उससे हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी. 

मुश्किल में आएगा बाघा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नया ड्रामा शुरू हो चुका है. बाघा की लाइफ में बेहद दिलचस्प मोड़ आने वाला है, उसे अनजान शख्स ने अपने घर पर बुलाया है. इससे बाघा के अंदर दहशत भर गई है. बाघा के डर को देखते हुए  टप्पू सेना, सोढ़ी और पोपटलाल ने उसका साथ देना का फैसला किया है.

हनीमून पर जाएंगे अनु-आर्या

'तुम से तुम तक' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. आर्या और अनु सिंगापुर में हनीमून मनाने जाने वाले हैं. हनीमून से पहले अनु को आर्या के अतीत का सच पता चलेगा. 

Advertisement

सिद्धू पर लगेगा आरोप

'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में स्नेहा और सिद्धू के बीच कलेश होता नजर आएगा.  स्नेहा अपने पति सिद्धू पर धोखेबाजी का आरोप लगाएगी. लेकिन सिद्धू पत्नी के अपनी अपनी मां दुर्गावती को चेतावनी देगा. वो मां से कहेगा कि अगर स्नेहा को इस घर में सम्मान नहीं मिला, तो वो हमेशा के लिए इस चौखट को छोड़ देगा. 

बिखर गया तुलसी का घर 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी का घर बिखरता दिख रहा है. करण और नंदिनी की लड़ाई बंद नहीं हो रही है. परिवार के सभी लोगों के बीच मनमुटाव बढ़ चुका है. घर में कलेश देखकर तुलसी का दिल हर दिन रोता है, लेकिन वो कुछ कर नहीं पा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में 10 साल का लीप आने वाला है और जल्द ही शो से अहम कैरेक्टर को अलविदा कह दिया जाएगा. 

आप देख रहे हैं ना अपना फेवरेट शो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement