scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'मैं लाश जैसा बन गया था', कंट्रोवर्सी के बाद दर्द में थे समय रैना, बोले- पूरे टाइम रोता रहता था

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 1/9

यूट्यूबर समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि कंट्रोवर्सी के बाद वो बुरी तरह टूट गए थे. उनके आंसू नहीं रुक रहे थे. 

 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 2/9

समय रैना ने अब Vaibhav Munjal के पॉडकास्ट में बताया कि शो में किस तरह रणवीर इलाहाबादिया के एक कंट्रोवर्शियल सवाल ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया. उनपर FIR हुई, ट्रोलिंग झेली वो अंधेरे में चले गए थे. 
 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 3/9

समय रैना ने ये भी बताया कि विवाद के बाद वो कैसे इमोशनली उस चीज से बाहर निकले. समय बोले- मैं उसी की वजह से आज ऐसा हूं. मैं एक लाश बन गया था. मेरे पास उस समय के वीडियो हैं, जिनमें मैं बस खोया-खोया सा दिखता था. 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

Advertisement
विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 4/9

'मैं बस इधर-उधर देख रहा था. मैं बिल्कुल बेखबर था, दुनिया से खुद को अलग कर लिया था. बस लोगों को मुस्कुराते हुए देखता था और खुद में बहुत बुरा महसूस कर रहा था. बलराज मुझे बाहर ले जाने की कोशिश करता था. वो कहता था- चलना यार, चल. मैं कहता था नहीं यार, मैं बस यहीं रहना चाहता हूं.'
 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 5/9

'बीच में तो उसके पास कनाडा का वीजा नहीं था. उन 10 दिनों में मैं बहुत अकेला पड़ गया था. वो 10 दिन, 10 शो और बाहर का तापमान -27 डिग्री सेल्सियस था.'

 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 6/9

'हम एडमोंटन, कैलगरी में थे और उस समय मैं बिल्कुल बेहाल था. मैं पूरे टाइम बस रो रहा था. मैं पूरी तरह से टूट गया था. कमरे में लेटा पड़ा रहता था.' 
 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 7/9

मगर जैसे हर अंधेरी रात के बाद सुबह होती है, वैसे ही समय रैना की जिंदगी भी अब पटरी पर लौट रही है. उन्होंने ये कंफर्म किया है कि उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन जल्द आ रहा है.' 
 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 8/9

समय ने ये भी बताया कि उनके स्टैंडअप स्पेशल शो 'स्टिल अलाइव' का जन्म भी सीधे तौर पर उस दर्द की वजह से ही हुआ है, जो उन्होंने विवाद के बाद झेला. समय ने विवाद के चरम के दौरान ही लिखना शुरू किया था. 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

विवाद के बाद रोते रहे समय रैना
  • 9/9

समय ने बताया कि वो अपने करीबी दोस्त बलराज घई के 'हैबिटेट कॉमेडी क्लब' में सरप्राइज सेट के तौर पर छोटे-छोटे हिस्सों का परीक्षण करते थे. समय के साथ वो हिस्से एक पूरे सेट में बदल गए, जिसे बाद में उन्होंने टूर पर परफॉर्म किया. 

(Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

Advertisement
Advertisement
Advertisement