यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. अरमान की पहली पत्नी का नाम पायल मलिक है.
अरमान की दूसरी शादी कृतिका मलिक से हुई है. पायल और अरमान के चार बच्चे हैं, जबकि कृतिका से उन्हें एक बेटा है.
पायल, कृतिका और अरमान अपने पांचों के साथ खुशी-खुशी एक ही घर में रहते हैं. मलिक फैमिली अपने व्लॉग्स के जरिए फैन्स के दिल जीतती रहती है.
पायल, अरमान से कहती हैं कि तुम्हारे पांच बच्चे पालते-पालते मैं ना आधी सूख गई हूं. मैं थक गई हूं. एक दिन ऐसा आएगा कि यहां से गायब हो जाऊंगी. किसी को पता नहीं चलेगा कि मां कहां गई हूं.
पायल को टोकते हुए कृतिका कहती हैं कि मैं भी चलूंगी. पायल अपनी सौतन से कहती हैं कि तू रहने दे तेरे बस की नहीं है. कृतिका कहती हैं कि नहीं, मैं तेरे साथ ही गायब हो जाऊंगी.
पायल कहती हैं कि तुम ढूंढ़ते रह जाओगे कि मैं कहां गई... कहां गई...मैं ले लूंगी संन्यास. इसके बाद पायल सोफे पर जाकर रोने लगती हैं कि और कहती हैं कि परेशान कर रखा है.
वीडियो में पायल कहती हैं कि बड़े बेटे चीकू के खाना ना खान की आदत से परेशान हो गई हैं. इसलिए वो घर छोड़कर जाना चाहती हैं, जिसके बाद अरमान और पायल बेटे को समझाती हैं.
All Photos: Instagram @payal_malik_53