scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शादी से पहले एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर, अंदर से इतना है आलीशान, पति संग बसाएगी सपनों का आशियाना

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 1/11

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पलक पुरसवानी इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. पलक ने शादी से पहले अपने मंगेतर संग मिलकर नया घर खरीद लिया है. 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 2/11

उन्होंने अपने सपनों के आशियाने की झलक फैंस संग शेयर की है. पलक के नए घर में अभी इंटीरियर का काम चल रहा है. 

 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 3/11

घर में हो रही कंस्ट्रक्शन की झलक उन्होंने फैंस को दिखाई दी. लिविंग रूम में सीलिंग पर खास डिजाइन बन रहा है. कमरों में पत्थर-मलबा दिखाई दिया. 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

Advertisement
एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 4/11

अपने सपनों के आशियाने को वो नए ढंग से तैयार कर रही हैं. अपने नए और अधूरे घर की तस्वीरें साझा करते हुए पलक ने बड़ा सा नोट भी लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- आखिरकार उस सपने का दरवाजा खुल गया, जिसके बारे में हम कभी सिर्फ बातें करते थे. 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 5/11

सपने देखने से लेकर, इसके बारे में अनगिनत बातें करने और आखिरकार चाबियां हाथों में थामने तक… यह पल हमारे लिए एक जीत जैसा है. 

 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 6/11

ये तस्वीर सब कुछ बयां करती है, बस दो लोग, चाबियों का एक गुच्छा और ढेर सारे सपने, जो साकार होने का इंतजार कर रहे हैं. घर का यह पहला दिन है. खाली और संभावनाओं से भरा हुआ. 
 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 7/11

अपनी जिंदगी के नए चैप्टर को शुरू करने से पहले और जश्न- मस्ती शुरू करने से पहले हम अपनी इस जर्नी को आपके साथ साझा करना चाहते थे. इस जगह को हम धीरे-धीरे प्यार, हंसी और यादों से भरे घर में बदलने वाले हैं. 
 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 8/11

मुंबई जैसे शहर में घर खरीदना बहुत बड़ी बात है. इसे अपने पार्टनर के साथ खरीदना और भी स्पेशल बना देता है. मुझे इस जिंदगी में आपसे बेहतर कोई साथी नहीं मिल सकता था. रोहन खन्ना आपका साथ पाकर मैं बहुत ब्लेस्ड महसूस करती हूं. आपने ही हमारे लिए यह सब मुमकिन किया. 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 9/11

इस नई जर्नी की शुरुआत में हमें आप सभी के प्यार, आशीर्वाद की जरूरत है. पलक की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस पलक को घर खरीदने के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. 
 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

Advertisement
एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 10/11

बता दें कि एक्ट्रेस पलक पुरसवानी जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. रोहन ने पिछले साल पलक को फिल्मी अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों सगाई भी कर चुके हैं. अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है. 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

एक्ट्रेस ने खरीदा करोड़ों का घर
  • 11/11

इससे पहले पलक टीवी एक्टर अविनाश सचदेवा संग रिश्ते में थीं. लेकिन सालों की डेटिंग के बाद शादी से पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. अब रोहन खन्ना उनकी जिंदगी में प्यार की नई किरण बनकर आए हैं. दोनों साथ में काफी खुश हैं. 

 

 (Photo: Instagram @palak.purswani)

Advertisement
Advertisement