इंडियन आइडल 16 अपने अंतिम पड़ाव पर है, जल्द ही शो को उसको विनर मिल जाएगा. सिंगिंग रियलिटी शो से किसकी किस्मत चमकेगी, ये वक्त बताएगा, लेकिन उससे पहले पिछले सीजन्स के विनर पर नजर डालते हैं.
Photo: Social Mediav
इंडियन आइडल का पहला सीजन अभिजीत सावंत ने जीता था. इंडियन आइडल जीतने के बाद उन्हें वो सक्सेस नहीं मिली, जिसकी उम्मीद थी. अभिजीत अब लाइव शोज और इवेंट में नजर आते हैं.
Photo: Instagram @abhijeetsawant73
लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो का दूसरा सीजन संदीप आचार्य ने जीता था. संदीप ने महज 2013 में महज 29 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.
Photo: Instagram @sandeep_acharya_official
इस साल जनवरी में इंडियन आइडल 3 के विनर रहे प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है. कहा गया कि कार्डियक अरेस्ट के चलते सिंगर प्रशांत की जान गई है.
Photo: Instagram @prashanttamangofficial
इंडियन आइडल 4 की ट्रॉफी सौरभी देबबर्मा ने जीती थी. सौरभी पहले भी कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. आज वो लाइव शोज में गाती नजर आती हैं.
Photo: Instagram @sourabheedebbarmasb
श्रीराम चंद्रा, इंडियन आइ़डल 5 के विनर थे. इसके बाद वो झलक दिखला जा में भी नजर आए. बतौर सिंगर श्रीराम अपनी पहचान बनाने में लगे हैं.
Photo: Instagram @sreeramachandra5
इंडियन आइडल 6 की ट्रॉफी विपुल मेहता ने जीती थी. विपुल कई हिंदी फिल्मों के लिए गाना गा चुके हैं.
Photo: Instagram @vipulmehtaofficial
अंजना पद्मनाभन 2013 में इंडियन आइडल जूनियर के पहले सीजन को जीतकर घर-घर पॉपुलर हो गई थीं.
Photo: Instagram @anjanapadmanabhanofficial
इंडियन आइडल जूनियर के दूसरे सीजन की ट्रॉफी ओडिशा की अनन्या नंदा ने जीती थी.
Photo: Instagram @ananyasritamnanda
इंडियन आइडल सीजन 9 के विनर एल वी रेवंत थे. इंडियन आइडल जीतने के बाद वो रातोरात पॉपुलर हो गए थे.
Photo: Instagram @singerrevanth
सलमान अली ने इंडियन आइडल का दसवां सीजन जीता था. आज वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना गाते हैं और घर-घर पॉपुलर हैं.
Photo: Instagram @officialsalman.ali
इंडियन आइडल के 11वें सीजन के विनर सनी हिंदुस्तानी थे. सनी अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं.
Photo: Instagram @sunny_hindustaniofficial
इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतकर पवनदीप राजन की लोकप्रियता आसमान छूने लगी है. अब तक उनके कई म्यूजिक एलब्म आ चुके हैं.
Photo: Instagram @pawandeeprajan
आयोध्या के ऋषि सिंह इंडियन आइडल 13 के विनर थे. पर ऋषि को भी वो कामयाबी नहीं मिली, जिसकी उम्मीद थी.
Photo: Instagram @rishisinghmusic
इंडियन आइडल 14 का खिताब कानपुर के वैभव गुप्ता को मिला था. वैभव गुप्ता ने धुरंधर 2 के गाने से बॉलीवुड डेब्यू किया है.
Photo: Instagram @vaibhavguptacomedy