scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'तारक मेहता' में 5 दिन का रोल करके छाई एक्ट्रेस, कमाई शोहरत, बोली- यकीन नहीं हुआ

तपस्या नायक
  • 1/8

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का लोकप्रिय सिटकॉम है. 'तारक मेहता' ने कई स्टार्स की किस्मत बदल दी है. इन्हीं चंद लोगों में से एक एक्ट्रेस तपस्या नायक हैं. 

तपस्या नायक
  • 2/8

तपस्या नायक ने असित मोदी के शो में माधवी नाम का किरदार निभाया था. उनका रोल छोटा, लेकिन यादगार था. माधवी के रोल ने उन्हें स्टार बना दिया. 
 

तपस्या नायक
  • 3/8

TSS के पॉडकास्ट में तपस्या ने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने 'तारक मेहता' में पांच दिन का छोटा सा रोल किया था.

Advertisement
तपस्या नायक
  • 4/8

एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आपने छोटे से रोल के लिए ऑडिशन दिया था. इस पर उन्होंने कहा कि नहीं. बस उन्होंने बुलाया और कहा कि हां ठीक है. 
 

तपस्या नायक
  • 5/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि जब मुझे रोल ऑफर हुआ, तो मुझे लगा कि ये ऐसे ही कर रहे हैं. होता है ना कि लोग रैंडम कॉल कर रहे हैं. तो मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि लोग मुझे काम के लिए कॉल कर रहे हैं. 

तपस्या नायक
  • 6/8

तपस्या ने कहा कि तीन-चार महीने मुझे लगातार कॉल आती रही. फिर एक दिन मैं उनके ऑफिस पहुंची. मैंने चलो देखती हूं कि 'लापतागंज' क्या है. फिर मुझे वहां लीड रोल ऑफर हुआ.

तपस्या नायक
  • 7/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि 'लापतागंज' के क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने मुझे 'तारक मेहता' में देखा था, तो उन्होंने कहा कि इस लड़की को बुलाओ शो के लिए. इस तरह मुझे शो मिल गया. 

तपस्या नायक
  • 8/8

'तारक मेहता' शो में छोटा सा रोल तपस्या की किस्मत चमकी गई. इसके बाद उन्होंने 'चिड़िया घर', 'सावधान इंडिया', 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. आज वो टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही हैं. 

All Photos: Instagram @tapasya.s.nayak

Advertisement
Advertisement