बॉलीवुड गलियारों में उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर की दूसरी शादी की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग फोटो वायरल हो रही है.
उर्मिला ने 4 फरवरी 2016 में मोहसिन से शादी रचाई थी. शादी के 8 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. इसके बाद उन्होंने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की और 2024 में अलग हो गए.
उर्मिला से तलाक के बाद डेढ़ साल बाद मोहसिन जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुके हैं. उन्होंने दूसरी शादी करके अपना घर बसा लिया है.
एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.
मिस्ट्री गर्ल के हाथ मेहंदी से रचे हुए दिखाई दिए. तस्वीर में दोनों अपनी डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करते नजर आए. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया.
इंटरनेट पर मोहसिन की फोटो वायरल होने के बाद फैन्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. तलाक के बाद उन्हें नया हमसफर मिल चुका है.
हालांकि, मोहसिन ने अपने दुल्हनिया का नाम या चेहरा कुछ भी रिवील नहीं किया है. ना ही शादी पर कुछ कहा. इसलिए उनकी पार्टनर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
उर्मिला के एक्स हसबैंड की बात करें, तो वो कश्मीर से हैं. वो मॉडल और एक्टर भी रह चुके हैं. एक्टर होने के साथ-साथ वो एक बिजनेसमैन भी हैं.
All Photos: Instagram @mohsinakh