सुरभि चंदना टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं. 'इश्कबाज' और 'नागिन' जैसे शोज से उन्होंने घर-घर अपनी पहचान बनाई.
टेलीमसाला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने शो को लेकर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि पीरियड्स के दौरान किसी एक्ट्रेस के लिए शूट करना कितना मुश्किल होता है.
सुरभि कहती हैं कि पीरियड्स बहुत नॉर्मल चीज है. मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में बात करने में शर्माते क्यों हैं. अगर आप किसी सेट पर 14 घंटे शूटिंग करेंगे, तो पीरियड्स आना बहुत नॉर्मल है.
'जब मुझे पीरियड्स होते हैं, तो मैं पूरी तैयारी के साथ चलती हूं. कई बार सेट पर स्पॉट दादा सेसेनेटरी नैपकिन मंगवानी पड़ी है. ये बहुत नॉर्मल है. ये बॉडी मैकनिजम है. इसमें शर्म वाली क्या बात है.'
सुरभि कहती हैं कि 'इश्कबाज' का एक पूल सीन है. उस वक्त मेरे पीरियड का पहला दिन था. मैंने गुल मैम को फोन किया. बोला कि ऐसा-ऐसा है. उन्होंने कहा कि ठीक है, ऐसा होता है. मैं जितना डर रही थी. वैसा कुछ था नहीं. पूल के अंदर 6-8 घंटे कैसे निकल गए पता भी नहीं चला.
सुरभि ने कहा कि ये बॉडी का नेचुरल प्रॉसेस है. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई अलग से बर्ताव करने की जरुरत है.
Photo: Instagram @officialsurbhic