scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

हॉर्मोनल इंजेक्शन लेकर खुद को छोटी उम्र में बनाया जवान? एक्ट्रेस रीवा ने बताया सच

रीवा अरोड़ा
  • 1/8

चाइल्ड आर्टिस्ट रीवा अरोड़ा 20 की उम्र में आलीशान लाइफ जीती हैं. कम उम्र में उन्होंने दौलत-शोहरत दोनों कमा ली हैं. पर उनकी लाइफ के साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं.
 

रीवा अरोड़ा
  • 2/8

2023 में खबरें आईं की रीवा ने बड़े होने के लिए हॉर्मोनल इंजेक्शन लिए हैं. वो अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी नजर आती हैं. इस पर उनकी मां ने आपात्ति जताई, लेकिन बेटी की सही उम्र नहीं बताई. 
 

रीवा अरोड़ा
  • 3/8

अब एक्ट्रेस ने उन्हें लेकर उड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं बहुत छोटी थी, जब मेरे पापा इस दुनिया से चले गए. 
 

Advertisement
रीवा अरोड़ा
  • 4/8

रीवा ने कहा कि मेरी मां ने एक रात में फैसला लिया कि हम मुंबई चलेंगे और अगले दिन हम मुंबई आ गए. दो तीन दिन होटल में ठहरे और मेरी मम्मी ने सब सेटल कर दिया. 

रीवा अरोड़ा
  • 5/8

'मम्मी ने घर ढूंढ़ा, गाड़ी ली और मेरा स्कूल में एडमिशन कराया. मेरी मम्मी बहुत स्ट्रॉन्ग हैं. पापा के जाने के बाद उन्होंने सब अकेले मैनेजे किया है. हमें अच्छी लाइफ दी है.' 

रीवा अरोड़ा
  • 6/8

रीवा ने कहा कि मुझे पता है कि लोग मेरी उम्र को बातें करते हैं. कोई मुझे बड़ा बताता है, तो कोई छोटा. पर फर्क नहीं पड़ता है, जिसको जो सोचना है सोचा. 
 

रीवा अरोड़ा
  • 7/8

एक्ट्रेस ने हॉर्मोनल इंजेक्शन लेने पर भी सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि हमारे जीन्स इतने अच्छे हैं कि हमें कुछ कराने की जरुरत नहीं पड़ती है. इसलिए मेरे चेहरे के फीचर्स अच्छे हैं. 

रीवा अरोड़ा
  • 8/8

'मैं कभी खूबसूरत या बड़ा दिखने के लिए इंजेक्शन नहीं ले सकती. क्योंकि मुझसे ज्यादा इंजेक्शन से कोई नहीं डरता होगा. मेरी मां हमेशा कहती है कि आप जैसे हो वैसे रहो.' रीवा ने फिर साफ कर दिया कि वो जो हैं, रियल हैं. 

All Photos: Instagram @rivarora_

Advertisement
Advertisement