scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

एक्टिंग छोड़ खेती-बाड़ी कर रहे रामायण के 'लक्ष्मण', खेत में उगाए काजू, दिखाई फार्म की झलक

सुनील लहरी का फार्महाउस
  • 1/12

रामानंद सागर की फेमस 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर सुनील लहरी काफी समय से भले ही एक्टिंग और चकाचौंध वाली दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं. (Photo: x/@LahriSunil)

सुनील लहरी
  • 2/12

आजकल सुनील लहरी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ के खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करते हैं. इन दिनों वह आलीशान फार्महाउस पर हैं. अब एक्टर ने अपने इसी बेहद खूबसूरत फार्महाउस की कुछ झलकियां दिखाई हैं, जहां उन्होंने खुद मेहनत करके ढेरों फल और हरी-भरी सब्जियां उगाई हैं.  (Photo: x/@LahriSunil)

सुनील लहरी
  • 3/12

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने खेतों का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई उनकी इस 'ऑर्गेनिक खेती' का दीवाना हो गया है. आइए आपको दिखाते हैं कि 'लक्ष्मण जी' के इस बगीचे में क्या-क्या उगा है. (Photo: x/@LahriSunil)

Advertisement
पेड़ों पर लदे कच्चे आम
  • 4/12

गर्मियों के मौसम में आम न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस फोटो में सुनील लहरी के बगीचे के पेड़ पर बड़े-बड़े कच्चे आम लटके हुए दिखाई दे रहे हैं.   (Photo: x/@LahriSunil)

पेड़ पर गुच्छों में लटके पपीते
  • 5/12

इस तस्वीर में आप पपीते के पेड़ पर लगे लंबे और हरे रंग के पपीते देख सकते हैं. सुनील लहरी ने अपने फार्महाउस पर फलों की काफी वैरायटी लगाई है, जिसमें से पपीते का यह पेड़ भी एक है.  (Photo: x/@LahriSunil)

केले के पेड़ पर आई बड़ी सी घौर
  • 6/12

फार्महाउस के एक हिस्से में केले के कई पेड़ लगे हैं. इस फोटो में केले के पेड़ पर ऊपर की तरफ एक बड़ा सा केले का गुच्छा (घौर) लगा हुआ दिख रहा है, जिसमें ढेरों छोटे-छोटे कच्चे केले नजर आ रहे हैं.  (Photo: x/@LahriSunil)

खुद खेतों में उतरकर मोरिंगा तोड़ते दिखे एक्टर
  • 7/12

सुनील लहरी सिर्फ खेती करवाते नहीं हैं, बल्कि खुद भी इसमें हाथ बंटाते हैं. इस तस्वीर में एक्टर खुद खेत में खड़े होकर पेड़ से लंबी-लंबी मोरिंगा (सहजन की फली/ड्रमस्टिक) तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.   (Photo: x/@LahriSunil)

खेतों में बिखरे लाल-लाल ताजे काजू
  • 8/12

सुनील लहरी के फार्महाउस की इस तस्वीर में आप जमीन पर पड़े ताजे और पके हुए काजू देख सकते हैं. लाल और नारंगी रंग के इन काजू के फलों के नीचे उनके बीज (काजू नट) साफ नजर आ रहे हैं.   (Photo: x/@LahriSunil)
 

पत्ता गोभी की शानदार पैदावार
  • 9/12

सब्जियों के मामले में भी सुनील लहरी का फार्महाउस नंबर वन है. इस तस्वीर में खेत में उगी ताजी पत्ता गोभी को करीब से दिखाया गया है.  (Photo: x/@LahriSunil)

Advertisement
पौधों पर लटकती तीखी हरी मिर्च
  • 10/12

तीखेपन के शौकीनों के लिए सुनील लहरी ने अपने खेतों में हरी मिर्च के पौधे भी लगाए हैं. इस तस्वीर में मिर्च के पौधों की टहनियों पर लगी लंबी-लंबी हरी मिर्चें साफ देखी जा सकती हैं.  (Photo: x/@LahriSunil)
 

पौधों पर उगते छोटे-छोटे हरे टमाटर
  • 11/12

इस तस्वीर में टमाटर के पौधे दिखाई दे रहे हैं, जिन पर अभी छोटे-छोटे गोल और हरे रंग के टमाटर उगे हुए हैं. कुछ ही दिनों में ये पककर पूरी तरह लाल हो जाएंगे.   (Photo: x/@LahriSunil)
 

सुनील लहरी
  • 12/12

सुनील लहरी ने इनके अलावा खेतों में पालक, मेथी, शिमला मिर्च और तरबूज भी उगाए हैं. वहीं अब फैंस हैरान हो रहे हैं कि आखिर सुनील लहरी इतना सब कैसे कर लेते हैं?
(Photo: x/@LahriSunil)

Advertisement
Advertisement