scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

मंथरा, रावण, कुंभकर्ण...'रामायण' के 11 सितारों ने छोड़ी दुनिया, एक की मौत आज भी मिस्ट्री

रामायण
  • 1/16

नितेश तिवारी की रामायण का जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बीच सबसे एपिक रामायण, जिसे रामानंद सागर ने बनाया था, की चर्चा तेज है. इसके सितारे दर्शकों के दिलों में आज भी बसते हैं.
 

रामायण
  • 2/16

इस रामायण के कई स्टार्स आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. कुछ लाइमलाइट से दूर हैं. कई सितारे ऐसे भी हैं जो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. जानते हैं उनके बारे में...
 

रामायण
  • 3/16

रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का रोल प्ले किया था. उनका ऑरा ऐसा था कि लोग उन्हें सचमुच में बजरंगबली समझकर पूजने लगे थे. आज दारा सिंह हमारे बीच नहीं हैं. 12 जुलाई 2012 में उनका निधन हो गया था.
 

Advertisement
रामायण
  • 4/16

एक्टर विजय अरोड़ा ने शो में मेघनाद का किरदार निभाया था. उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने थे. मगर अफसोस वो भी हमारा साथ छोड़ चुके हैं. 2 फरवरी 2007 को पेट के कैंसर की वजह से उनकी मौत हुई थी.
 

रामायण
  • 5/16

रामायण में रावण का पावरफुल रोल अरविंद त्रिवेदी ने प्ले किया था. उन्होंने ये रोल किया नहीं बल्कि जिया था. उन्होंने रावण का रोल स्क्रीन पर जीवंत कर दिया था. अक्टूबर 2021 को उन्होंने दुनिया छोड़ी.
 

रामायण
  • 6/16

मुकेश रावल ने शो में विभीषण का दमदार रोल निभाया. उनकी मर्डर मिस्ट्री आज तक सुलझी नहीं है. 15 नवंबर 2016 को उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था. उन्होंने सुसाइड किया था, या किसी ने उनकी जान ली, इसकी आज तक पुष्टि नहीं हो पाई है.
 

रामायण
  • 7/16

संजय जोग ने शो में भरत का रोल प्ले किया था. कई गुजराती और मराठी फिल्मों में काम कर चुके संजय का नवंबर 1995 में निधन हो गया था. तब वो महज 40 साल के थे.
 

रामायण
  • 8/16

शो में सुग्रीव का रोल श्याम सुंदर कलानी ने प्ले किया था. कैंसर से जूझने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था. 2020, अप्रैल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
 

रामायण
  • 9/16

एक्टर चंद्रशेखर वैद्य ने शो में राजा दशरथ के महामंत्री का रोल निभाया था. उम्र संबंधी बीमारी से घिरने के बाद वो चल बसे. 2021 में उन्होंने दुनिया छोड़ी.
 

Advertisement
रामायण
  • 10/16

शो में ललिता पावर ने मंथरा का किरदार ऐसा निभाया कि आज भी वो लोगों को याद हैं. उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें रियल में हेट मिलने लगी थी. 24 फरवरी 1988 में माउथ कैंसर ने उनकी जान ले ली.
 

रामायण
  • 11/16

नलिन दवे ने शो में कुंभकर्ण का रोल निभाया था. थियेटर की दुनिया से गुजराती मूवीज में अपनी धाक जमाने वाले नलिन ने 50 की उम्र में दुनिया छोड़ दी थी. 
 

रामायण
  • 12/16

मूलराज राजदा ने सीता माता के पिता राजा जनक के रोल में वाहवाही लूटी थी. वो रामानंद सागर के शो विक्रम और बेताल में भी दिखे. सितंबर 2012 में उनका निधन हो गया था.
 

रामायण
  • 13/16

शो में राम की मां कौशल्या का रोल जयश्री गडकर ने निभाया था. अपने दौर में उन्होंने मराठी सिनेमा पर राज किया था. 29 अगस्त 2008 को एक्ट्रेस का निधन हो गया था.
 

रामायण
  • 14/16

रामायण के ये सितारे तो आज हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन इसके लीड एक्टर अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया इंडस्ट्री और एक्टिंग लाइन में एक्टिव हैं. दीपिका टीवी शोज कर रही हैं. 
 

रामायण
  • 15/16

वहीं अरुण बीजेपी नेता होने के साथ फिल्मों में भी नजर आते हैं. वो नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ बने हैं. लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, लेकिन स्क्रीन से गायब हैं.
 

Advertisement
रामायण
  • 16/16

समीर राजदा शो में राम के भाई शत्रुघ्न बने थे. अपने रोल को उन्होंने शो लव कुश में दोबारा से निभाया था. वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. टीवी शोज में नजर आते हैं. 
 

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement