scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

दुनिया को अलविदा कह चुके हैं 'रामायण' के ये सितारे, किसी ने हादसे में गंवाई जान, किसी ने कैंसर से तोड़ा दम

अरुण गोविल, सुनील लहरी
  • 1/8

रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' भारतीय टेलीविजन इतिहास का सबसे लोकप्रिय और सफल धारावाहिक है. 2020 में पुनः प्रसारण के दौरान ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था. 'रामायण' की सबसे खास बात यही थी कि इसमें सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया. इसलिए दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भगवान समझकर पूजने लगे थे. लेकिन अफसोस 'रामायण' के कई सितारे अब दुनिया का हिस्सा नहीं हैं. 
 

PHOTO: Screengrab 

दारा सिंह
  • 2/8

दारा सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय और जाने-माने कलाकार थे. रामानंद सागर की 'रामायण' में उन्होंने भगवान हनुमान का रोल निभाया था. 'रामायण' देखकर लोग उन्हें सच में भगवान की मानने लगे थे. 12 जुलाई 2012 में दारा सिंह का निधन हो गया था.
 

PHOTO: Social Media 

विजय अरोड़ा
  • 3/8

विजय अरोड़ा ने 'रामायण' सीरियल में मेघनाथ का किरदार निभाया था. पेट के कैंसर की वजह से 2 फरवरी 2007 में एक्टर का निधन हो गया था.

PHOTO: Social Media 
 

Advertisement
अरविंद त्रिवेदी
  • 4/8

आज भी अगर घर पर रावण की बात होती है, तो आंखों के सामने अरविंद त्रिवेदी की छवि घूमने लगती है. उन्होंने 'रामायण' में सिर्फ रावण का किरदार निभाया ही नहीं, बल्कि इसे पर्दे पर जिंदा कर दिया था. 6 अक्टूबर 2021 को अरविंद त्रिवेदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

PHOTO: Social Media 
 

मुकेश रावल
  • 5/8

एक्टर मुकेश रावल ने 'रामायण' में रावण के भाई विभीषण का किरदार निभाया था. 15 नवंबर, 2016 को उनका शव रेलवे ट्रैक के पास पाया गया था. आज तक ये पता नहीं चल पाया कि उन्होंने खुदकुशी की थी या फिर ये महज एक हादसा था. 'रामायण' एक्टर की मौत आज भी लोगों के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है. 

PHOTO: Social Media 

श्याम सुंदर कलानी
  • 6/8

'रामायण' के सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी कैंसर जैसी भंयकर बीमारी से जूझ रहे थे. जिंदगी के लिए जद्दोजहद करते हुए उन्होंने 6 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली. 

PHOTO: Social Media 

चंद्रशेखर वैद्य
  • 7/8

अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य ने 'रामायण' में महाराजा दशरथ के महामंत्री का किरदार निभाया था. लंबी बीमारी से लड़ते हुए 2021 में वो दुनिया को अलविदा कह गए. 

PHOTO: Social Media 

ललिता पवार
  • 8/8

ललिता पवार ने 'रामायण' में मंथरा का रोल निभाया था. उन्होंने इस किरदार को इतनी बखूबी निभाया कि वो घर-घर मंथरा के रूप में लोकप्रिय हो गई. 24 फरवरी, 1988 को उनका  माउथ कैंसर की वजह से निधन हो गया था. 

PHOTO: Social Media 

Advertisement
Advertisement