scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शादी के डेढ़ साल बाद मां बनेगी मशहूर एक्ट्रेस, जल्द होगी गोद भराई? बोली- पति...

 सुरभि ज्योति
  • 1/9

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपनी जिंदगी के बेस्ट फेज में हैं. सुमित सूरी से शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. 11 फरवरी बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने ‘सबसे बड़े एडवेंचर’ में कदम रखने जा रही हैं.  

 सुरभि ज्योति
  • 2/9

अब एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हम एकदम शानदार फेज में हैं. सुमित तो हमेशा से ही बहुत हाथ बंटाने वाले पार्टनर रहे हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में वो और भी ज्यादा अलर्ट हो गए हैं. वो बहुत केयरिंग और लविंग हसबैंड हैं. 

 सुरभि ज्योति
  • 3/9

सुरभि कहती हैं कि जैसे ही हमने फैमिली को न्यूज बताई सब और भी खुश हो गए हैं. वो छोटे मेहमान का वेलकम करने के लिए एक्साइटेड हैं. मेरी मां और सासू मां इस जर्नी में बहुत सपोर्ट कर रही हैं. अपनी-अपनी एक्सपीरियंस शेयर करने से लेकर हर स्टेप पर साथ देने तक.  

Advertisement
 सुरभि ज्योति
  • 4/9

जब उनसे पूछा गया कि ये फेज उनके लिए कैसा रहा, तो वो झट से बताती हैं, मैं तो उम्मीद कर रही थी कि कोई अजीब मूड स्विंग्स होंगे या कुछ ऐसा, जैसा दिखाया जाता है, लेकिन मेरे लिए तो ये मिथक निकला. मैं नॉर्मल खाना खा रही हूं, कोई फैंसी क्रेविंग्स नहीं हैं. 

 सुरभि ज्योति
  • 5/9

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं तो चाय की दीवानी थी. ये मेरी डेली लाइफ का बड़ा पार्ट था, लेकिन प्रेग्नेंट होते ही एक कप भी नहीं पीया. डॉक्टर ने नहीं कहा, बस मन ही नहीं कर रहा.

 सुरभि ज्योति
  • 6/9

सुरभि बताती हैं कि ये बदलाव ना सिर्फ उनके लिए, बल्कि सुमित के लिए भी शॉक था. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है बस हेल्दी बेबी हो. जेंडर की कोई प्रेफरेंस नहीं, लेकिन सुमित हेल्दी बेबी गर्ल चाहते हैं. 
 

 सुरभि ज्योति
  • 7/9

गोदभराई पर बात करते हुए सुरभि ने कहा कि अभी तो गोदभराई का कोई प्लान नहीं. हम एक-एक दिन ले रहे हैं. मैं और सुमित लाइफ में जो भी करते हैं, वो सब अचानक होता है. अगर हमारे लिटिल वन को सेलिब्रेट करने के लिए गोदभराई हुई, तो वो भी अचानक होगी. 

 सुरभि ज्योति
  • 8/9

सुरभि से पूछा गया कि क्या वो मां बनने के बाद ब्रेक लेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि मुझे जो काम पसंद है, वो लाइफटाइम का प्यार रहेगा. मैं एक्ट्रेस हूं. एक्ट्रेस बनकर जियूंगी, एक्ट्रेस बनकर मरूंगी. पहले के ब्रेक्स मेरी मर्जी से नहीं थे, बल्कि हालातों की वजह से थे. ब्रेक इसलिए आया क्योंकि मुझे वो रोल्स नहीं मिल रहे थे जो मैं चाहती थी. 

 सुरभि ज्योति
  • 9/9

सुरभि ने कहा कि शायद मेकर्स को नहीं लगता होगा कि मैं किसी रोल के लिए फिट हूं. अगर मुझे अच्छा काम मिला, तो मैं डिलीवरी के बाद वो जरूर करूंगी. एक चीज को करने के लिए दूसरी चीज क्यों छोड़ी जाए. पर हां मैं बच्चे के टाइम के साथ समझौता नहीं करूंगी. अगर दोनों चीजें मैनेज हो जाएं, तो दोनों करूंगी.

PHOTO: Instagram @surbhijyoti

Advertisement
Advertisement
Advertisement