scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

कश्मीर का हुक्का, लाखों का स्पीकर, राजीव का आलीशान बंगला, खुद उगाते हैं सब्जियां

Rajeev Khandelwal
  • 1/9

मुंबई में शाहरुख खान के लैविश बंगले 'मन्नत' को कई दफा तस्वीरों में देखा होगा. लेकिन आज हम आपको टीवी के सुपरस्टार राजीव खंडेलवाल के 3 मंजिला घर 'जन्नत' का टूर कराएंगे.
 

Photo: Instagram @simplyrajeev
 

Rajeev Khandelwal
  • 2/9

सोचिए मुंबई में ऐसा घर हो जिसमें छत पर किचन गार्डन हो. बालकनी और लॉन एरिया प्लांट्स से सजा हो. रेड डोर, क्लासिक लुक और एस्थेटिक शोपीस से डेकोरेट हो, राजीव का घर बिल्कुल वैसा है.
 

Photo: Screengrab

Rajeev Khandelwal
  • 3/9

कर्ली टेल्स के साथ संडे ब्रंच में राजीव ने अपने घर का टूर दिया. इंप्रेसिव किचन गार्डन को देखकर फैंस हैरान रह गए. उनके घर की छत पर सब्जियां और फल उगे हुए हैं. 
 

Photo: Screengrab

Advertisement
Rajeev Khandelwal
  • 4/9

राजीव का एक घर गोवा में भी हैं. वहां भी फार्मिंग की जाती है. एक्टर के घर पर मसाले, सब्जी, फल से लेकर तेल तक बनाया जाता है. पत्नी और मां संग मिलकर राजीव फार्मिंग करते हैं.
 

Photo: Screengrab

Rajeev Khandelwal
  • 5/9

उनका घर सिंपल और एस्थेटिक वाइब देता है. एक स्टडी रूम है. जो पूरी तरह किताबों से भरा हुआ है. रूम में उनके मेडल्स और ट्रॉफी सजी हैं. बेडरूम के बाहर सिटआउट एरिया है. जहां ढेर सारे प्लांट्स लगे हैं.
 

Photo: Screengrab

Rajeev Khandelwal
  • 6/9

राजीव का सपना था मुंबई में ऐसा घर खरीदने का, जिसकी छत और जमीन उनकी अपनी होगी. सालों की मेहनत के बाद ये सपना पूरा हुआ. घर में एक बड़ा सा लाउंज एरिया है. जिसके बाहर एक छोटा सा किचन गार्डन है. 
 

Photo: Screengrab

Rajeev Khandelwal
  • 7/9

लौकी, मसालों के पेड़ लगे हैं. उनका घर विंटेज वाइब देता है. एक ट्रांसपेरेंट स्पीकर है, जो डेनमार्क से लाया गया है. इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये है. दीवारों पर घरवालों की फोटो सजी हैं.
 

Photo: Screengrab

Rajeev Khandelwal
  • 8/9

उनके घर में कश्मीर का हुक्का रखा है. जिसे वो कश्मीरी शख्स से खरीदकर लाए थे. एंटीक आइटम से राजीव ने अपना घर सजाया है. कम लोग जानते होंगे कि राजीव को खाना भी बनाना आता है. 
 

Photo: Screengrab

Rajeev Khandelwal
  • 9/9

एक्टर ने वीडियो में गोल-गोल रोटियां बनाईं. वो सर्व गुण संपन्न पति हैं. जो घर का सारा काम जानते हैं. मानना पड़ेगा राजीव और उनकी पत्नी मंजरी ने सपनों का खूबसूरत आशियाना बनाया है. 
 

Photo: Screengrab

Advertisement
Advertisement
Advertisement