scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

साड़ी पहनकर उठाया 70 क‍िलो वजन, कौन है ये मह‍िला? 7 महीने में घटाया था 24 किलो

हाउसवाइफ से फिटनेस आइकन बनीं किरण, साड़ी में दिखाया दम
  • 1/9

राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में एक ऐसी महिला नजर आने वाली हैं जिन्होंने अपने फिटनेस से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. उनकी हिम्मत देखकर खुद एक्टर भी हैरान रह गए. ये महिला कोई और नहीं बल्कि किरण डेंबला हैं, जो प्रभास, तमन्ना भाटिया से लेकर राजामौली को भी ट्रेन कर चुकी हैं. 

 

Photo: Screengrab

47 की उम्र में ऐसी फिटनेस! साड़ी पहनकर किया हैवी वर्कआउट
  • 2/9

किरण का शो से एक प्रोमो सामने आया है जहां वो 70 किलो का वजन उठाती दिखीं. उन्होंने बिना किसी सेफ्टी गियर के ऐसा किया, वो भी साड़ी पहनकर. किरण ने साबित किया कि साड़ी पहनने वाली महिला कोई साधारण स्त्री नहीं होती है. 

7 महीने में घटाए 24 किलो, अब फिटनेस क्वीन बन चुकी हैं किरण डेंबला
  • 3/9

47 साल में भी अपने शरीर को मेंटेन रखने वालीं किरण डेंबला हैदराबाद में रहती हैं. किरण हाउस वाइफ रही हैं. लेकिन दिमाग में खून जमने की बीमारी से जूझने और वजन बढ़ने के बाद में उन्होंने फिटनेस सर्टिफिकेशन किया, जिसके बाद वो सर्टिफाइड फिटनेस कोच भी बनीं. 
 

Advertisement
कभी दवाइयों से बिगड़ा शरीर, अब करोड़ों महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
  • 4/9

किरण ऑनलाइन और ऑफलाइन गाइडेंस भी देती हैं. म्यूजिक के शौक की वजह से किरण ने 42 साल की उम्र में प्रोफेशनल DJ का कोर्स किया और अब वो पब्स और क्लब्स में प्रोफेशनल DJ के रूप में भी पहचानी जाती हैं.

हाउसवाइफ से फिटनेस आइकन बनीं किरण, साड़ी में दिखाया दम
  • 5/9

4 साल की उम्र से संगीत के प्रोग्राम करने वालीं किरण पर परिवार की भी जिम्मेदारी थी. आजतक से हुई बातचीत में किरण बता चुकी हैं कि दवाईयों पर निर्भर रहने से उनका शरीर बिगड़ गया. वो 74 किलो की हो गई थीं. हालांकि बच्चों के बड़े होने के साथ उन्होंने अपने वजन को कम करने का फैसला लिया. 

47 की उम्र में ऐसी फिटनेस! साड़ी पहनकर किया हैवी वर्कआउट
  • 6/9

वेट लॉस की वजह से लगातार मिलने वाली तारीफों ने किरण को इतना इंस्पायर किया कि उन्होंने सिक्स पैक ऐब्स बना डाले. लोग उनकी फिटनेस के फैन हो गए. क्योंकि किरण ने लगभग 1 साल में 24 किलो वजन कम किया था.

47 की उम्र में ऐसी फिटनेस! साड़ी पहनकर किया हैवी वर्कआउट
  • 7/9

किरण ने बताया था कि उन्होंने कैसे डायट मेनटेन किया. उन्हें ये पता था कि मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन फूड खाने की आवश्यकता होगी. इसके लिए वो रोजाना 5 बार खाना खाती थीं और खाने में प्रोटीन फूड भी लेती थीं, जिसमें पनीर, चिकन, अंडे, मछली, दालें शामिल होती थीं. 

47 की उम्र में ऐसी फिटनेस! साड़ी पहनकर किया हैवी वर्कआउट
  • 8/9

किरण ने धीरे-धीरे अपनी उम्र का ख्याल करते हुए हेवी वर्कआउट करना शुरू किया. वो आज भी रोजाना 1-2 घंटे एक्सरसाइज करती हैं और घर के सारे काम जैसे बर्तन, झाडू, पोंछा भी खुद ही करती हैं. जिससे वो दिन भर एक्टिव बनी रहती हैं.

दामाद संग मिलकर वर्कआउट करती हैं किरण देंबला
  • 9/9

किरण का एक भरा-पूरा परिवार है. उनकी बेटी की शादी हो चुकी है. किरण के दामाद को भी फिटनेस में काफी रुचि है. सास-दामाद मिलकर वर्कआउट करते हैं और वीडियोज भी पोस्ट करते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement