scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

गृहप्रवेश के बाद अर्जुन ने फार्महाउस में की पूल पार्टी, घर देख हैरान एक्ट्रेस, दिखाई झलक

पूजा बनर्जी
  • 1/10

टीवी कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. बिजी लाइफ से फ्री होकर कपल कर्जत में अपने करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी के फार्महाउस पर वक्त बिताने गया.
 

Photo: Instagram @banerjeepuja
 

पूजा बनर्जी
  • 2/10

पूजा ने व्लॉग में अर्जुन के फार्महाउस में अपनी खूबसूरत जर्नी को दिखाया है. पति और बेटे संग उन्होंने चिल किया. पूजा ने बताया कि वो उनके फार्महाउस के पहले गेस्ट हैं.
 

Photo: Screengrab

पूजा बनर्जी
  • 3/10

गृहप्रवेश के दो वीकेंड बाद पूजा और कुणाल एक्टर के घर गए. पूजा जैसे ही फार्महाउस पहुंचीं तो घर देखकर चौंक गईं. उन्होंने अर्जुन से कहा कि ये महल है. तू इसका राजा.
 

Photo: Instagram @arjunbijlani
 

Advertisement
पूजा बनर्जी
  • 4/10

एंट्री करते ही बड़ा सा स्विमिंग पूल बना है. उनका फार्महाउस पूरी तरह से व्हाइट थीम पर है. अंदर और बाहर बहुत सारे प्लान्ट्स लगे हैं. रात के वक्त अर्जुन का घर रोशनी से जगमग है.
 

Photo: Screengrab

पूजा बनर्जी
  • 5/10

पूजा ने कहा कि उन्हें अर्जुन पर गर्व है, सालों की मेहनत के बाद इतना आलीशान घर बना है. पूजा ने पूरे घर का टूर दिया है. व्हाइट पेंट के अलावा फर्नीचर भी व्हाइट हैं.
 

Photo: Screengrab

पूजा बनर्जी
  • 6/10

उनके घर से सनराइज दिखता है. उनका ये घर पहाड़ों के बीच में बसा है. पूल के पास बहुत बड़ा लॉन बना है. पूजा को अर्जुन के घर की टैरेस सबसे ज्यादा पसंद आई.
 

Photo: Screengrab

पूजा बनर्जी
  • 7/10

छत से चारों तरफ बस पहाड़ दिखते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस घर में बहुत शांति मिली. अर्जुन अपने घर के बाहर सब्जियां उगाने वाले हैं. अभी घर का काफी इंटीरियर होना बाकी है.

Photo: Screengrab

पूजा बनर्जी
  • 8/10

सबने शाम के वक्त पूल में एंजॉय किया. पूजा के बेटे ने खूब मस्ती की. पूजा को अर्जुन का ये आलीशान फार्महाउस बेहद पसंद आया.

 
Photo: Screengrab

पूजा बनर्जी
  • 9/10

उन्होंने बताया ये घर पहाड़ों के बीच बना है. आसपास कोई आवाज, शोर नहीं है. पूजा ने फोटो में अपना बेबी बंप भी दिखाया.
 

Photo: Screengrab

Advertisement
पूजा बनर्जी
  • 10/10

पूजा और कुणाल 22 घंटे बाद अर्जुन के फार्महाउस से निकले. वहां से जाने के बाद वो इमोशनल हुए. अर्जुन के घर में उन्होंने खूब एंजॉय किया. 
 

Photo: Instagram @banerjeepuja
 

Advertisement
Advertisement