scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शादी के बाद एक्ट्रेस ने पति संग नए घर में की गृह प्रवेश पूजा, बनाया मीठा, हुई इमोशनल

पलक पुरसवानी
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम पलक पुरसवानी ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना से शादी कर ली है. 

पलक पुरसवानी
  • 2/10

पलक और रोहन ने 26 जून 2026 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर (आदियोगी परिसर) में सात फेरे लिए. शादी बेहद निजी और सादगी भरे माहौल में हुई, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल थे.

पलक पुरसवानी
  • 3/10

शादी से पहले ही पलक के हसबैंड ने उन्हें एक घर तोहफे में दिया था. शादी के बाद उनका नया घर रेडी हो चुका है और उन्होंने पति संग गृह प्रवेश किया है. 
 

Advertisement
पलक पुरसवानी
  • 4/10

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नए आशियाने का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रेड सूट में गृह प्रवेश पूजा करती दिख रही हैं. 
 

पलक पुरसवानी
  • 5/10

नए घर में उन्होंने खीर बनाकर सबका मुंह मीठा कराया. पलक के चेहरे पर नए आशियाने की खुशी साफ दिखाई दी. 

पलक पुरसवानी
  • 6/10

एक्ट्रेस के हसबैंड भी पूजापाठ करके नए घर में प्रवेश करते दिखे. नई शुरुआत को लेकर पलक की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. 

पलक पुरसवानी
  • 7/10

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी शेयर किया. उन्होंने लिखा कि जो मेरे और रोहन के लिए एक सपने की तरह शुरू हुआ था, धीरे-धीरे वो महीनों की प्लानिंग, डिजाइनिंग, इधर-उधर भागदौड़, सैकड़ों छोटे-छोटे फैसले लेने और हर कोने में इतना प्यार भरने में बदल गया.

पलक पुरसवानी
  • 8/10

हमारे सपनों के घर को बनाने में जो कड़ी मेहनत लगी, उसकी कुछ छोटी-छोटी झलकियां शेयर कर रही हूं. और अब ये सब असलियत में बदलता देखना बेहद अद्भुत लग रहा है.

पलक पुरसवानी
  • 9/10

यह सिर्फ एक घर नहीं ये हमारे दिल का एक छोटा सा टुकड़ा है, हमारे प्यार की निशानी है, और वो जिंदगी है, जो हम साथ-साथ बना रहे हैं.

Advertisement
पलक पुरसवानी
  • 10/10

बेसब्री से इंतजार है कि आपको दिखा सकूं कि ये सपना आखिर किस रूप में बदला है. हाउस टूर बहुत जल्द आ रहा है. पलक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जब उसने तेरे लिए घर बनाऊंगा को कुछ ज्यादा सीरियसली ले लिया. 

All Photos: Screengrab 
 

Advertisement
Advertisement