scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

2 बच्चों के पिता से क्यों रचाई एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने शादी? मां बनने की नहीं चाहत

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 1/10

'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस नेहा पेंडसे हिंदी और मराठी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. नेहा ने अब अपनी मैरिड लाइफ पर बात की है. नेहा ने साल 2020 में बिजनेसमैन शार्दुल सिंह ब्यास संग शादी रचाई थी. मगर शादी के बाद बधाइयों से ज्यादा उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, क्योंकि नेहा के पति का पहले ही दो बार तलाक हो चुका है. शार्दुल के दो बच्चे भी हैं. 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 2/10

2 बच्चों के पिता और 2 बार तलाकशुदा शख्स से शादी करने पर नेहा को लोगों ने खरी-खोटी सुनाई थी. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने हेटर्स को जवाब दिया है. 
 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 3/10

Hauterrfly संग बातचीत में नेहा ने कहा- लोग क्या कहते हैं मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है. ट्रोलिंग होना बहुत आम हो बात हो गई है. लोग बात करेंगे ही, लेकिन कोई बात नहीं. 

 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

Advertisement
2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 4/10

'मैं शादी के टाइम से ही काफी क्लियर हूं कि मैं लोगों की परवाह नहीं करूंगी. मुझे पता है कि मैंने उनसे शादी क्यों की है. ये मेरी जिंदगी है. मेरे फैसले मैं अपने एक्सपीरियंस से लेती हूं.'
 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 5/10

'मुझे पता है कि वो मेरे लिए सही इंसान हैं. यही चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है. आज के टाइम में कई बिखरे परिवार हैं. तलाक तो बहुत आम हो गया है. अब बहुत लोगों को ये बात समझ आ गई है कि अगर शादी टॉक्सिक हो जाए तो उसे खत्म करना ही सबसे बेहतर ऑप्शन है.' 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 6/10

नेहा पेंडसे ने मदरहुड पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनपर मां बनने का कोई प्रेशर नहीं है. मां बनने पर एक्ट्रेस ने कहा- मेरा मानना है कि देश की आबादी पहले से ही काफी ज्यादा है, जबकि रिसोर्सेस लिमिटेड है. जिंदगी गुजारना वक्त के साथ काफी महंगा होता जा रहा है. 
 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 7/10

एक बच्चे की परवरिश करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. बच्चे का पालन पोषण करने के साथ उनकी सही परवरिश करना भी जरूरी होता है, जो बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि पढ़ाई-लिखाई भी काफी एक्सपेंसिव हो गई है. 
 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 8/10

एक्ट्रेस बोलीं- लोग अक्सर कहते हैं कि दोनों पार्टनर्स की बराबर जिम्मेदारियां होती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि पालन-पोषण का एक बड़ा हिस्सा आज भी महिलाओं पर ही आता है. जिंदगी के इस मोड़ पर, मैं खुद को प्रोफेशनली स्टेबल करने की कोशिश कर रही हूं. मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं हूं. मैं यह सारा बोझ अपने पति पर भी नहीं डालना चाहती. इसलिए, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, मैंने बच्चा न करने का फैसला किया है. 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 9/10

नेहा भले ही अभी मां नहीं बनना चाहतीं, लेकिन वो अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हैं. इस बारे में वो बोलीं-  सच कहूं तो यह बहुत मुश्किल और दर्दनाक प्रोसेस होता है. इसमें हॉर्मोन्स के इंजेक्शन लेने पड़ते हैं. एग रिट्रीवल  के दौरान दर्द नहीं होता क्योंकि आपको बेहोश या सुन्न किया जाता है, लेकिन असली दर्द बाद में शुरू होता है, जो काफी खतरनाक होता है. कम से कम मेरे लिए तो यह पीरियड क्रैम्प्स से भी कहीं ज्यादा बुरा था. मैंने यह साल 2022 में करवाया था. 
 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

Advertisement
2 बार तलाकशुदा शख्स से नेहा पेंडसे ने रचाई शादी
  • 10/10

'एग्स फ्रीजिंग के प्रोसेस में काफी खर्च आता है. यह सिर्फ एक बार का प्रोसीजर नहीं है. एग्ज को सुरक्षित रखने के लिए आपको हर साल स्टोरेज फीस भी देनी पड़ती है. भले ही मैंने यह विदेश में करवाया था, लेकिन भारत में भी किसी अच्छे क्लिनिक में इसका खर्च लगभग 3-4 लाख रुपये तक आ सकता है.'

 

 (Photos: Instagram @nehhapendse)

Advertisement
Advertisement