scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

रियलिटी शो से हुए मशहूर हुए इन स्टार्स की मौत ने चौंकाया, कई राज अब भी कायम

मयंक पवार
  • 1/8

यंग कंटेस्टेंट्स के लिए रियलिटी शोज पॉपुलैरिटी हासिल करने का बड़े प्लेटफॉर्म है. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कई कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें रियलिटी शोज से रातोरात लोकप्रियता मिली है.  

PHOTO: Instagram @pawarmayank

आदित्य सिंह राजपूत
  • 2/8

कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जो ज्यादा दिन तक सक्सेस नहीं देख पाए, क्योंकि उनका अचानक निधन हुआ और वो दुनिया को अलविदा कह गए. इन कंटेस्टेंट्स की मौत ने सबको शॉक कर दिया.

 PHOTO: Instagram @adityasinghrajput_official

मयंक पवार
  • 3/8

मयंक पवार को स्प्लिट्सविला 7 से फेम मिला था. 24 फरवरी को उनके निधन की खबर आई और ये सुनकर हर कोई सन्न रह गया. मयंक महज 37 साल के थे. उनकी मौत कैसे हुई इसकी असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका लिवर डैमेज हुआ था. 

PHOTO: Instagram @pawarmayank

Advertisement
दानिश जेहन
  • 4/8

दानिश जेहन अपने लाइफस्टाइल ब्लॉग्स, रैप गानों और वीडियो के लिए जाने जाते थे. लेकिन असली पहचान उन्हें विकाश गुप्ता के शो 'ऐस ऑफ स्पेस' से मिली. 

PHOTO: Instagram @anish_zehhen

दानिश जेहन
  • 5/8

पारिवारिक कारणों की वजह से दानिश को 'ऐस ऑफ स्पेस' बीच में छोड़ना पड़ा था. वो करियर में आगे बढ़ रहे थे कि 2018 में एक कार एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया. 

PHOTO: Instagram @anish_zehhen

साई गुंडेवार
  • 6/8

साई गुंडेवार स्प्लिट्सविला 4 में नजर आए थे. रियलिटी शो से लोकप्रियता मिलने के बाद उन्होंने फिल्मी की ओर रुख किया. उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' में काम किया था. ब्रेन कैंसर की वजह से 10 मई को अमेरिका में उन्होंने अंतिम सांस ली.

PHOTO: Instagram @saizworld

नितिन चौहान
  • 7/8

नितिन चौहान दादागिरी 2 जीतकर लाइमलाइट में आए थे. 35 साल की उम्र में उन्होंने सुसाइड करके टीवी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया था. सक्सेसफुल होने के बाद उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, ये आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है. 

PHOTO: Social Media 

आदित्य सिंह राजपूत
  • 8/8

स्प्लिट्सविला 9 फेम आदित्य सिंह को 2023 में उनके घर के बाथरूम में मृत पाया गया था. उनकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. रियलिटी शो के अलावा वो क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसे शोज में भी नजर आए थे.

PHOTO: Instagram @adityasinghrajput_official

Advertisement
Advertisement