फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 के फिनाले में धमाल होने वाला है. सीरीज लुक्खे की टीम गेस्ट बनी है. खेसारी ने शो के आखिरी दिन अपने डांस का तड़का लगाया.
Photo: Social Media
शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें खेसारी और प्रियंका चाहर चौधरी की फ्लर्टिंग देखने को मिली. दोनों ने पलक तिवारी संग भोजपुरी गाने पर डांस किया.
Photo: Instagram @priyankachaharchoudhary
खेसारी ने मंच पर अपनी एक्टिंग का भी जलवा दिखाया. वो देवदास के चुन्नी बाबू के डायलॉग बोलते हैं. उन्होंने कहा- कौन कमबख्त बर्दाश्त करने के लिए पीता है.
Photo: Social Media
ये सुनकर प्रियंका ने इशश.. कहा. जवाब में खेसारी ने कहा- पहले आप इशशशश इशशश करती थीं. अब ठिशशशश ठिशशश करती हैं.
Photo: Instagram @priyankachaharchoudhary
प्रियंका ने कहा- पहले मैं हिशशश हिशशश करती थीं. इसके बाद खेसारी ने जो कहा, उसने माहौल सेट कर दिया. यूट्यूबर फुकरा इंसान एक्टर को चिढ़ाने लगे.
Photo: Instagram @priyankachaharchoudhary
भोजपुरी स्टार ने 'नागिन' एक्ट्रेस प्रियंका से कहा- कभी kiss, kiss भी कर लिया कीजिए. ये सुनकर प्रियंका हंसने लगती हैं. पलक शरमा जाती हैं.
Photo: Social Media
अभिषेक मल्हान ने मजे लेते हुए कहा- आखिरी में आप मुद्दे पर आ ही जाते हो. खेसारी की सबने खूब टांग खींची. शो में एक्टर का फ्लर्टी साइड दिखा है.
Photo: Instagram @khesari_yadav
कभी निक्की तंबोली तो कभी प्रियंका पर वो लाइन मारते हैं. शादीशुदा और दो बच्चों के पिता खेसारी को कैमरे पर एक्ट्रेस से Kiss मांगते देख लोग हैरान हो रहे हैं.
Photo: Instagram @khesari_yadav
हेटर्स एक्टर को बेशक ट्रोल कर रहे हैं. लेकिन फैंस को एक्टर का ये फ्लर्टी साइड पंसद आ रहा है. उनकी और प्रियंका की फन लविंग केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता है.
Photo: Instagram @priyankachaharchoudhary