scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

TV से मिला स्टारडम, श्वेता तिवारी संग रहे अफेयर के चर्चे, सालों से स्पॉटलाइट से दूर कहां है एक्टर?

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 1/9

टीवी के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' के लीड हीरो अनुराग बसु तो याद ही होंगे? शो में अनुराग बसु का किरदार हैंडसम और गुड लुकिंग एक्टर सीजेन खान ने निभाया था. 


 

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 2/9

प्रेरणा उर्फ श्वेता तिवारी संग उनकी केमिस्ट्री को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. एकता कपूर के शो से सीजेन खान और श्वेता तिवारी को घर-घर में खास पहचान मिली. 

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 3/9

अब सालों बाद सीजेन खान एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने एक नए इंटरव्यू में ये दावा किया है कि शो के दौरान श्वेता तिवारी का सीजेन खान संग अफेयर चल रहा था. 
 

Advertisement
कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 4/9

ऐसे में लोग सीजेन खान को फिर से सर्च करने लगे हैं. सीजेन खान की बात करें तो एक समय पर टीवी इंडस्ट्री को सबसे चार्मिंग हीरो में शुमार किए जाते थे. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी. 
 

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 5/9

'कसौटी जिंदगी की' शो के अलावा वो 'एक लड़की अनजानी सी' और 'सीता और गीता' शो में भी नजर आए थे. मगर तगड़ा स्टारडम मिलने के बावजूद भी सीजेन लाइमलाइट से हमेशा दूर ही रहे. 
 

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 6/9

लंबे ब्रेक के बाद सीजेन ने साल 2021 में 'शक्ति - अस्तित्व के एहसास की' से टीवी पर वापसी की थी और हरमन सिंह का रोल निभाया था. स्क्रीन पर उन्हें देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए थे. 
 

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 7/9

इसके बाद उन्होंने साल 2022 में 'अपनापन- बदलते रिश्तों का बंधन' में काम किया. लेकिन शो 5 महीने के अंदर ही बंद हो गया था. 

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 8/9

लेकिन इतने शोज में काम करने के बाद भी सीजेन शोबिज की चकाचौंध से दूर सादगी से जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं. न वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और न ही इंडस्ट्री की पार्टीज में दिखाई देते हैं. 
 

कहां हैं कसौटी जिंदगी के शो के सीजेन खान
  • 9/9

साल 2022 में 'अपनापन- बदलते रिश्तों का बंधन' के बाद से सीजेन खान किसी प्रोजेक्ट में भी दिखाई नहीं दिए, न ही उन्होंने किसी रियलिटी शो में एंट्री की. लाइमलाइट से दूर वो सादगी से जिंदगी गुजार रहे हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement