टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली हैं. प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर वो सुपर एक्साइटेड हैं.
हाल ही में करिश्मा की गोदभराई का फंक्शन हुआ है. जो काफी ट्रैडिशनल था. कपल ने पार्टी, क्लबिंग करने के बजाय घर पर कीर्तन रखा.
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शिव और कृष्णा के भजन गाए जा रहे हैं. पूरे घर को फूलों से सजाया गया है. सभी भक्ति के रंग में रंगे हुए दिखे.
करिश्मा ने भी पति संग महादेव के जयकारे लगाए. एक्ट्रेस ने कीर्तन करते हुए डांस भी किया. करिश्मा ने फंक्शन के लिए हाथों में मेहंदी लगाई.
उन्होंने लाइट पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी. गले में टेंपल जूलरी, हाथों में सोने के कंगन पहनकर करिश्मा ने अपने लुक को कंप्लीट किया.
एक्ट्रेस के पति वरुण ने आइवरी कुर्ता और धोती पहनी. कपल ने साथ में डांस किया. चारों तरफ खुशियां दिखाई दीं. सबने भक्तिमय बेबी शावर खूब एंजॉय किया.
करिश्मा के खास दोस्त और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी इस फंक्शन में शामिल हुए. इंडस्ट्री के कई और एक्टर्स ने भी करिश्मा की गोदभराई में आकर इसे स्पेशल बनाया.
2022 में करिश्मा ने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी की थी. शादी के 4 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजने वाली है. अगस्त में उनकी डिलीवरी होगी.
एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी जर्नी में भी खूब एक्टिव हैं. वो इंस्टा रील्स बनाती हैं. पति वरुण संग फोटोज डालती रहती हैं. उनका मैटरनिटी फैशन इंप्रेसिव है.
करिश्मा प्रेग्नेंसी की वजह से अभी स्क्रीन से दूर हैं. वो टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. कई बड़े शोज में काम करने के बाद वो ओटीटी शो में भी नजर आती हैं.
All Photos: Instagram @karishmaktanna