टेलीविजन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना लाइफ के बेस्ट फेज में चल रही हैं. वरुण बंगेरा से शादी के चार साल बाद करिश्मा मां बनने जा रही हैं.
प्रेग्नेंसी में करिश्मा एक्टिव हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाती रहती हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मई महीने की कुछ फोटोज शेयर की हैं.
एक फोटो में वो मोनोकनी में फुल टशन में पोज दे रही हैं. चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है. करिश्मा की खुशी बता रही है कि वो प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं.
प्रेग्नेंट करिश्मा वर्कआउट और जिम में भी पसीना बहा रही हैं. उनका कहना है कि प्रेग्नेंसी में हल्का-फुल्का वर्कआउट करना चाहिए. इससे हेल्दी रहते हैं. पर वर्कआउट थोड़ा ध्यान से करें.
प्रेग्नेंसी में अच्छा खाने की क्रेविंग भी होती है. लेकिन करिश्मा अपनी डाइट में सिर्फ हेल्दी चीजें ले रही हैं. फलों से भरी प्लेट तो यही बता रही है. फल से सजी प्लेट देखकर मुंह में पानी आना लाजमी है.
मां को प्रेग्नेंसी की खुशी तो है, लेकिन इस फेज में महिलाओं को कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है. करिश्मा ने अपने सूजे हुए पैर की झलक भी दिखाई. इस दर्द को सिर्फ वही महसूस करती हैं.
करिश्मा उन प्रेग्नेंट महिलाओं में हैं, जो अपनी प्रेग्नेंसी खूब एंजॉय कर रही हैं. वो जमकर खाती पीती हैं और मस्ती करती हैं. उन्हें घर पर पैंपर भी किया जा रहा है.
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के चार साल बाद उनके घर में खुशियां आने वाली हैं. एक्ट्रेस की ड्यू डेट अगस्त में हैं. हाल ही में उनकी गोदभराई हुई.
Photo: Instagram @karishmaktanna