scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शादी के 34 साल बाद भी मां नहीं बनी एक्ट्रेस, नहीं खलती बच्चों की कमी, बोली- खुश हूं

जयति भाटिया
  • 1/9

जयति भाटिया टेलीविजन और फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक हैं. शोबिज की दुनिया में एक्टिव रहने के अलावा वो यूट्यूब पर व्लॉगिंग भी शुरू कर चुकी हैं. 

जयति भाटिया
  • 2/9

जयति उन अदाकाराओं में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं. अब एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपने ये फैसला कब किया कि आप मां नहीं बनेंगी. अपना खुद का बच्चा नहीं करेंगी. 
 

जयति भाटिया
  • 3/9

Fever FM को दिए इंटरव्यू में जयति ने कहा कि सालों पहले मैं न्यूजपेपर और डॉक्यूमेंट्री में बहुत सुनती थी. पहले मैं जनसंख्या के बारे में बहुत सोचती थी. मैं सुनती थी कि हमारे की आबादी बहुत ज्यादा है. 

Advertisement
जयति भाटिया
  • 4/9

'मैं जब लोगों से बात करती थी, तो यही सुनती थी कि हमारे देश में कुछ आगे बढ़ गए, तो नहीं पीछे रह गए. इसका बड़ा कारण आबादी है. हमारे देश की जनसंख्या इतनी ज्यादा थी कि लोग तरक्की नहीं कर पा रहे थे.' 
 

जयति भाटिया
  • 5/9

'फिर मैंने सोचा कि अगर मैं जनसंख्या के बारे में इतना सोच रही हूं, तो इसकी शुरुआत मुझसे होनी चाहिए. मैं सोचा कि मैं देश की आबादी ना बढ़ाऊं. तो वो जो वक्त था वो निकल गया.'

जयति भाटिया
  • 6/9

'मैं उस आइडिया में भी विश्वास नहीं करती कि बच्चा कर लो सब ठीक हो जाएगा. मैंने कितने लोग देखे हैं, जिन्होंने रिश्ता सुधारने के लिए बच्चा किया, लेकिन रिश्ता ठीक नहीं हुआ.' 

जयति भाटिया
  • 7/9

'फिर उन लोगों को बच्चे के लिए अपनी जिंदगी साथ में आगे बढ़ानी पढ़ी. उनके लिए ये कितना मुश्किल रहा होगा. कई बच्चों के लिए हम खुद को बैकसीट पर रख देते हैं.' 
 

जयति भाटिया
  • 8/9

'इसलिए मुझे लगता है कि मैं खुश हूं कि मैंने बच्चा नहीं किया. मेरे दोस्त के बच्चे हैं, जो मेरा ख्याल रखेंगे. मैंने सबको बता कर रखा है कि बेटा मैं भी हूं.' 

जयति भाटिया
  • 9/9

जयति की सोच उन सभी महिलाओं के लिए हिम्मत है, जिन्हें मां ना बनने के लिए कोसा जाता है. जयति ने 12 मार्च 1992 को थिएटर आर्टिस्ट किरण भाटिया से संग शादी रचाई थी. शादी के 34 साल बाद भी मां ना बनकर वो खुश हैं और उन्हें लाइफ में किसी चीज का मलाल नहीं है. बस इसलिए जयति फैन्स की फेवरेट हैं.  
 

All Photos: Instagram @jayatibhatia

Advertisement
Advertisement
Advertisement