जसवीर कौर टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई फिल्मों के अलावा 'मायका', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'राइट लेफ्ट राइट', 'गंगा' समेत कई शोज में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान 'सीआईडी' शो से मिली.
जसवीर कौर इन दिनों टीवी के हिट शो 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं. लेकिन आज भी फैंस उन्हें सीआईडी में उनके किरदार इंस्पेक्टर काजल के लिए जानते हैं.
CID शो में इंस्पेक्टर काजल के रोल से वो घर-घर में फेमस हो गई थीं. उन्हें फैंस का बेशुमार प्यार मिला. लेकिन अचानक वो शो से निकल गई थीं.
जसवीर को शो में फैंस ने काफी मिस किया. अब सालों बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो CID से अपनी मर्जी से बाहर नहीं हुई थीं, बल्कि उन्हें शो से निकाला गया था.
टेलीचक्कर संग बातचीत में जसवीर से पूछा गया कि इतना प्यार मिलने के बावजूद भी उन्होंने CID क्यों छोड़ा था? इसपर एक्ट्रेस बोलीं- वो सिचुएशन काफी अलग थी.
'मेरे साथ एक इंसीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से मुझे CID को छोड़ने को कहा गया था. सर ने मुझे ऑफिस में बुलाकर कहा था कि आप CID छोड़ दो. '
'मैंने उनसे पूछा था कि सर हुआ क्या? तब मुझे पता चला कि मुझपर ब्लैक मैजिक हुआ था. उस वक्त कई लोगों को लगा था कि मैं CID पर इल्जाम लगा रही हूं, लेकिन मैं CID पर कोई आरोप नहीं लगा रही थी.'
'वो कोई भी शो हो सकता था. 7 साल तक मैंने एक ऐसी सिचुएशन का सामना किया है. मेरे बाल काटकर जमीन में गाड़े गए थे.'
जसवीर बोलीं- मेरी नींद बहुत कमजोर है. अगर मैं गहरी नींद में भी हूं और कोई मेरे पास से गुजरा है तो मुझे पता चल जाता है. लेकिन किसी ने मेरे बाल काट लिए और मुझे आज तक पता नहीं है कि किसने किया और क्यों?
'लेकिन किसी ने मेरा 7 साल तक के लिए काम रुका दिया था. मेरे साथ ये सब हुआ है, इसलिए मैं इसपर यकीन करती हूं. मुझे 7 साल तक इस चीज से गुजरना पड़ा है.'
'मेरे साथ ये 2011 से 2018 तक हुआ. मैंने कोई ऐसा शो नहीं किया है, जो सालों साल चला है. बेटी के जन्म के बाद मैंने कई शोज में सिर्फ कैमियो किया है.'
जसवीर ने कहा कि वो 3 महीने तक डिप्रेशन रही थीं. 45 दिन तक वो लगातार रोती रही थीं. लेकिन जब उन्होंने अपनी मां को रोते हुए देखा तो तभी से उन्होंने रोना बंद कर दिया था.
जसवीर ने कहा कि वो शॉक्ड में थीं कि किसी ने उनपर साथ ब्लैक मैजिक क्यों किया. उनका काम रोककर किसी को क्या मिलेगा. वो पूरी-पूरी रात जागती थीं. उन्हें नींद नहीं आती थी.
लेकिन उन्हें इस चीज का एहसास नहीं होता था. उनकी ये हालत देखकर उनकी मां रोती थीं. तब अपनी मां के लिए वो स्ट्रॉन्ग बनीं. एक्ट्रेस के इस खुलासे ने फैंस को भी हैरान कर दिया है.
(All Photo: Instagram @jaswirkaur)