यूट्यूबर-एक्टर मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख तान्या संग निकाह करके जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुके हैं.
फैजू और तान्या की मैरिज हर किसी के लिए शॉकिंग है, क्योंकि अब तक उन्हें जन्नत जुबैर संग देखते आए थे.
जन्नत और फैजू ने अपना रिश्ता कभी ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन इनका हमेशा साथ नजर आना उनके प्यार की गवाही देता था.
आलम ये था कि जहां जन्नत वहां फैजू दिखते. जहां फैजू होते, वहां जन्नत होती. पिछले साल जब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई, तो हर कोई शॉक्ड था.
ब्रेकअप के बाद फैजू ने तान्या से शादी कर ली और जन्नत अकेली रह गईं. फैजू के निकाह के बाद जन्नत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
पैपराजी ने जब जन्नत से फैजू की शादी के बारे में पूछा, तो वो हंसते हुए आगे बढ़ गईं. उनकी हंसी में दिल टूटने का दर्द था.
जन्नत और फैजू अलग क्यों हुए अब तक इसकी वजह सामने नहीं आई है. लेकिन इतना जरूर है कि दोनों के लिए आगे बढ़ना काफी मुश्किल हुआ होगा.
भारती सिंह के पॉडकास्ट में फैजू ने कहा कि उनकी अम्मी बीमार रहती हैं और चाहती हैं कि घर में बहू आए. फैजू ने अपनी अम्मी का सपना पूरा किया और नया साल आने से पहले निकाह कर लिया.