scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'इंडियन आइडल' जीतकर भी गुमनाम रहे ये सितारे, 2 सिंगर्स ने कम उम्र में ही छोड़ी दुनिया

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 1/17

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' टीवी की दुनिया का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा शो है. इंडियन आइडल के कई सिंगर्स ऐसे हैं, जो शो जीतने के बाद करियर में ऊचाइयां छू रहे हैं, जबकि कई सिंगर्स विनर की ट्रॉफी जीतने के बाद भी गुमनाम हैं.
 

(Photo: Instagram @abhijeetsawant73)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 2/17

सबसे दुखद बात ये है कि इंडियन आइडल के 2 विनर्स अब इस दुनिया में नहीं हैं. आइए जानते हैं इंडियन आइडल के बाकी विनर्स अब क्या कर रहे हैं.

 

(Photo: Instagram @prashanttamangofficial)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 3/17

'इंडियन आइडल' के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत रहे थे. शो से वो रातोरात स्टार बन गए थे. उन्होंने साल 2005 में अपनी एल्बम 'आपका अभिजीत' और साल 2007 में 'जुनून' निकाली थे. अभिजीत कई दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके हैं. वो लाइव शोज और इवेंट्स से भी पैसे कमाते हैं.
 

Advertisement
इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 4/17

'इंडियन आइडल 2' के विनर संदीप आचार्य रहे थे. उन्हें शो में दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला. लेकिन 29 साल की उम्र में बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. सिंगर के निधन ने हर किसी का दिल तोड़ दिया था.

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 5/17

'इंडियन आइडल' का तीसरा सीजन दार्जिलिंग के प्रशांत तमांग ने जीता था. शो जीतने के बाद उन्होंने कई लाइव कॉन्सर्ट्स किए. उन्होंने कई नेपाली फिल्में भी कीं. वो हिंदी वेब सीरीज में भी नजर आए. लेकिन अफसोस प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में नींद में निधन हो गया. उनकी रात में ही सोते-सोते कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी.

(Photo: Instagram @prashanttamangofficial)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 6/17

'इंडियन आइडल सीजन 4' की ट्रॉफी त्रिपुरा की सौरभी देबबर्मा ने अपने नाम की थी. यह इंडियन आइडल के इतिहास में पहली बार था, जब किसी महिला को जीत का खिताब मिला था. हालांकि, शो जीतने के बाद उन्हें तगड़े लेवल की सक्सेस नहीं मिली. वो ज्यादातर कॉन्सर्ट्स में बिजी रहती हैं.

 


(Photo: Instagram @sourabheedebbarmasb)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 7/17

'इंडियन आइडल 5' के विनर का ताज श्रीराम चंद्र के सिर सजा था. श्रीराम को इस शो के बाद बॉलीवुड और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी सफलता मिली. फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का सुपरहिट गाना 'सुभानअल्लाह' और 'रेस 3' के गानों से उन्होंने खूब वाहवाही लूटी. वो 'बिग बॉस तेलुगु' में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. वो झलक दिखला जा में भी नजर आ चुके हैं.
 

(Photo: Instagram @sreeramachandra5)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 8/17

अमृतसर के क्लासिकल ट्रेंड सिंगर विपुल मेहता ने इंडियन आइडल 6 का खिताब जीता था. जीत के बाद उनका डेब्यू एल्बम 'हेलो नमस्ते सत श्री अकाल' आया, लेकिन इसे खास सक्सेस नहीं मिली. बॉलीवुड प्लेबैक में उन्हें वो बड़ा ब्रेक नहीं मिल पाया जिसकी उम्मीद थी. विपुल फिलहाल देश-विदेश में कॉर्पोरेट इवेंट्स, लाइव कंसर्ट्स करते हैं.

 

(Photo: Instagram @vipulmehtaofficial)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 9/17

इंडियन आइडल सीजन 9 के विनर एल वी रेवंत थे. जीत के बाद रेवंत ने टॉलीवुड और कन्नड़ म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया. वो 'बिग बॉस तेलुगु 6' के विजेता भी रहे चुके हैं. वो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर में शुमार किए जाते हैं.

(Photo: Instagram @singerrevanth)

Advertisement
इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 10/17

इंडियन आइडल सीजन 10 हरियाणा के मेवात के रहने वाले सलमान अली ने जीता था. उन्होंने अपनी हाई-पिच और सूफियाना आवाज से पूरे देश को दीवाना बना दिया था. शो जीतने के बाद उन्हें फिल्मों में गाने का मौका भी मिला. सिंगिंग शोज में वो कैप्टन और मेंटॉर रह चुके हैं. सलमान वर्ल्डवाइड शोज करते हैं. इंडियन आइडल जीतने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है.
 

(Photo: Instagram @officialsalman.ali)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 11/17

सनी हिंदुस्तानी ने इंडियन आइडल सीजन 11 जीता था.  सनी अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं. सनी आज मुख्य रूप से स्टेज शो, यूट्यूब सॉन्ग और इंडिपेंडेंट गानों के जरिए अपनी जर्नी को आगे बढ़ा रहे हैं.

 

(Photo: Instagram @sunny_hindustaniofficial)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 12/17

इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपने नाम की थी. शो से उन्हें तगड़ी सक्सेस मिली. वो आज के समय में रियलिटी शोज के सबसे डिमांडिंग परफॉर्मर्स में से एक हैं.


(Photo: Instagram @pawandeeprajan)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 13/17

इंडियन आइडल 13 के विनर आयोध्या के ऋषि सिंह रहे. वो फिलहाल इंडिपेंडेंट म्यूजिक वीडियोज, लाइव परफॉर्मेंस और बॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत करने में लगे हैं.


(Photo: Instagram @rishisinghmusic)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 14/17

इंडियन आइडल 14 के विनर का खिताब कानपुर के वैभव गुप्ता ने अपनी पावरहाउस परफॉर्मेंस और गायकी के बल पर अपने नाम किया. वो अपना इंडिपेंडेंट म्यूजिक क्रिएट करने पर ध्यान दे रहे हैं. हालांकि, उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई. 
 

(Photo: Instagram @vaibhavgupta_sings)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 15/17

कोलकाता की मानसी घोष ने इंडियन आइडल सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम की थी. जीत के तुरंत बाद उन्हें संगीतकार ललित पंडित के साथ गाने का मौका मिला. वो फिलहाल अपने बंगाली सोलो गानों और बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में लगी हैं.

 

(Photo: Instagram @manasighosh.official)

Advertisement
इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 16/17

पिछले महीने में शो के सीजन 16 का ग्रैंड फिनाले हुआ. 16वें सीजन की विनर ओडिशा की रहने वालीं ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं.
 

(Photo: Instagram @jyotirmayeenayak_official18)

इंडियन आइडल के विनर्स अब क्या कर रहे हैं
  • 17/17

वैसे आपका सबसे फेवरेट सिंगर कौन सा है?

 

(Photo: Instagram @sourabheedebbarmasb)

Advertisement
Advertisement