सलमान अली...संगीत की दुनिया का ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. हरियाणा के मेवात इलाके के एक छोटे से कस्बे में जन्मे सलमान आज एक बड़े स्टार बन चुके हैं.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल ने सलमान को कामयाबी के वो पंख दिए हैं, जिनसे आज वो ऊंची उड़ान उड़ रहे हैं. वो फैंस के फेवरेट बन चुके हैं.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
सलमान आज म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं. वो कई शोज करते हैं, जिनसे उनकी तगड़ी कमाई होती है. वो ठाठ से लैविश लाइफ जीते हैं. उनकी इंस्टा प्रोफाइल उनके महंगे लाइफस्टाइल का सबूत देती है.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
लेकिन यहां तक पहुंचना सलमान के लिए आसान नहीं था. उन्होंने बचपन में काफी परेशानियों का सामना किया. तंगी झेली, लेकिन कभी खुद को टूटने नहीं दिया. वो मेहनत करते गए और आगे बढ़ते गए.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
दरअसल, सलमान का जन्म हरियाणा के मेवात के गरीब परिवार में हुआ था. वो घर में सबसे छोटे हैं. मगर आर्थिक तंगी में परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने 7 साल की छोटी सी उम्र में ही जागरण, छोटी-मोटी पार्टीज में गाना शुरू कर दिया था.
गाते-गाते उन्हें संगीत में दिलचस्पी आने लगी. मगर फिर उनका एक्सीडेंट हो गया था. तंगी में इलाज के खर्च की वजह से उन्हें 8वीं क्लास में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
मगर सलमान ने अपनी गायकी का सफर जारी रखा. उन्होंने साल 2011 में सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में पार्टिसिपेट किया था. वो शो के रनर-अप तो रहे. मगर विनर नहीं बन पाए.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
मगर सलमान ने हार नहीं मानी. उन्होंने फिर इंडियन आइडल 10 में हिस्सा लिया. उन्होंने अपनी रुहानी आवाज और जादुई गायकी से हर किसी को दीवाना बना दिया. वो शो के विनर बने.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
इंडियन आइडल जीतने के बाद उनकी लाइफ बदल गई. वो घर-घर में फेमस हो गए. उन्हें शोज मिलने लगे. कई शोज में उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया जाने लगा.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
सलमान आज कई लाइव शोज करते हैं. उनके कॉन्सर्ट हाउसफुल जाते हैं. सलमान का पूरा लाइफस्टाइल बदल चुका है. वो तगड़ी कमाई करते हैं और आलीशान लाइफ जीते हैं.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)
सलमान ने अपने साथ परिवार की जिंदगी को भी बदल दिया है. वो अपने साथ परिवार को भी हर-सुविधा देते हैं. वो छोटे शहरों से आए उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो बड़े सपने देखते हैं.
(Photo: Instagram @officialsalman.ali)