scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

Indian Idol Legends Return: 22 साल बाद इंडियन आइडल पर लौटा सिंगर, हिमेश रेशमिया बनाएंगे करियर, जीतेगा हारी बाजी?

अमित साना
  • 1/8

17 अक्टूबर से टेलीविजन पर इंडियन आइडल लीजेंड दस्तक देने वाला है. इंडियन आइडल में एक बार फिर शो के महारथियों की आवाज गूंजने वाली है. 

अमित साना
  • 2/8

सबसे बड़ी बात इंडियन आइडल लीजेंड में सीजन 1 के लीजेंड एक साथ सुरों की महफिल सजाने वाले हैं. सालों बाद अमित साना और अभिजीत सावंत को साथ देखना मजेदार होने वाला है. 

अमित साना
  • 3/8

इंडियन आइडल का पहला सीजन भारतीय टेलीविजन के लिए एक बड़ा मोड़ था. इसी शो से अमित साना को रातोरात घर-घर पहचाना जाने लगा. 2004 में वो शो के पहले रनर-अप रहे, जबकि ट्रॉफी अभिजीत सावंत ने जीती. 

Advertisement
अमित साना
  • 4/8

अमित की कहानी सिर्फ हार-जीत की नहीं है. यह अचानक मिली शोहरत, उसके बाद की तलाश और फिर लाइमलाइट से दूर चले जाने की कहानी है. 
 

अमित साना
  • 5/8

फाइनल हारने के बाद भी अमित को फेम भरपूर मिला. वो अचानक ‘अमित साना’ बन गए, लोग उन्हें पहचानने लगे, इंटरव्यू और शोज के ऑफर आने लगे. लेकिन इस चमक के पीछे उनकी समस्या ये थी कि नियमित काम नहीं मिला.

अमित साना
  • 6/8

बॉलीवुड में उन्हें जो माहौल मिला, उससे वो निराश हुए और उन्होंने इसे ‘Fake’ करार दिया. दूसरे एल्बम पर काफी पैसा लगाने के बाद भी उसे उम्मीद भर प्रमोशन नहीं मिला, जिससे आर्थिक दिक्कतें बढ़ीं. 

अमित साना
  • 7/8

अमित ने बाद में कहा कि इतनी तेज और अचानक मिली पॉपुलैरिटी से वो खुद को दूर करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से चुपचाप दूरी बना ली और लाइमलाइट में वापसी की कोशिश नहीं की. 
 

अमित साना
  • 8/8

हालांकि, हार ने उन्हें तोड़ा नहीं. अब 22 साल बाद वे Indian Idol Legends Return के जरिए उसी मंच पर लौट रहे हैं, जिसने उन्हें देश से परिचित कराया था. अमित साना की कहानी याद दिलाती है कि रियलिटी शो फेम तो दे सकता है, लेकिन उसे बनाए रखने के लिए लगातार काम, सही मौके और इंडस्ट्री का सहारा भी जरूरी होता है.

All Photos: Instagram @amitsanaofficial

Advertisement
Advertisement