एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई की खबरों ने फैन्स के दिलों में तूफान ला दिया है. हर कोई यही जानना चाह रहा है कि क्या वाकई एल्विश ने सगाई कर ली है. एल्विश और जिया के रिश्तों पर सस्पेंस खत्म हो चुका है. दोनों साथ में नया रियलिटी शो एंगेज्ड 2 होस्ट करने जा रहे हैं. सगाई की वायरल तस्वीर उनके शो से रिलेटेड थीं.
PHOTO: Instagram @elvish_yadav
कुछ दिन पहले जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की शादी की खबरें उड़ी थीं, लेकिन इसे दोनों ने खारिज कर दिया. इत्तेफाक देखिए जब भी किसी एक्ट्रेस के ब्रेकअप, तलाक या शादी की खबर उड़ती है, एल्विश उसके साथ नया प्रोजेक्ट लेकर आ जाते हैं.
PHOTO: Instagram @jiyaashankarofficial
ये बात सिर्फ आज की नहीं है, बल्कि ऐसा तब से चला आ रहा है, जब से एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब जीता है. उन्होंने शुरुआत मनीषा रानी से की थी, क्योंकि बिग बॉस ओटीटी में दोनों की दोस्ती और लव एंगल को पसंद किया गया था. शो खत्म होने के बाद एल्विश यादव, मनीषा रानी के साथ 'बोलेरो' गाने में नजर आए थे. 2023 में रिलीज हुए इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया और इसे 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले.
PHOTO: Instagram @elvish_yadav
उर्वशी रतौला और ऋषभ पंत के बीच की अनबन जगजाहिर है. एल्विश उनसे उम्र में बड़ी उर्वशी संग भी म्यूजिक वीडियो कर चुके हैं. एल्विश और उर्वशी 'हम तो दीवाने' म्यूजिक वीडियो में साथ दिखे थे, जिसे 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले.
PHOTO: Instagram @elvish_yadav
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप की खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया था. लेकिन शिवांगी के ब्रेकअप के बाद एल्विश उनके साथ रोमांटिक वीडियो लेकर हाजिर हो गए. म्यूजिक वीडियो का टाइटल 'पहला प्यार' था. गाना ज्यादा वायरल नहीं हुआ, लेकिन एल्विश और शिवांगी की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया.
PHOTO: Screengrab
हार्दिक पंड्या से तलाक के कुछ महीने बाद नताशा स्टेनकोविक को एल्विश यादव के साथ रोमांटिक वीडियो में देखा गया. एल्विश और नताशा का साथ आना सभी के लिए बड़ा सरप्राइज था.
PHOTO: Screengrab
एक समय पर जन्नत जुबैर और फैजल शेख फैन्स के फेवरेट कपल थे. दोनों का रिश्ता लोगों को खूब पसंद था, लेकिन अब ये जोड़ी साथ नहीं है. फैजल से ब्रेकअप के बाद जन्नत का नाम एल्विश यादव के साथ जोड़ा जा रहा है. एल्विश और जन्नत साथ में इंस्टाग्राम रील्स और म्यूजिक वीडियोज भी कर रहे हैं. जन्नत और एल्विश की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है.
PHOTO: Instagram @elvish_yadav
ईशा मालवीय, अभिषेक और समर्थ जुरेल अपने ब्रेकअप की कहानियों की वजह से सुर्खियों में आए थे. एल्विश, ईशा के साथ भी इंस्टाग्राम रील में रोमांस कर चुके हैं.
PHOTO: Instagram @elvish_yadav
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था. लेकिन पिछले साल अंकित और प्रियंका का ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के तुरंत बाद प्रियंका, एल्विश के साथ एक इंस्टाग्राम रील में नजर आईं. दोनों के रोमांटिक अंदाज को फैन्स ने खूब पसंद किया.
PHOTO: Screengrab
इन सारी एक्ट्रेसेस के अलावा इंस्टाग्राम में एल्विश की शहनाज गिल और माहिर शर्मा के साथ भी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई. लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एल्विश को लेकर कई कहानियां भी बनने लगी हैं.
PHOTO: Screengrab
यूजर्स का कहना है कि एल्विश उन्हीं एक्ट्रेसेस के साथ क्यों वीडियो बनाते हैं, जिनका ब्रेकअप हुआ होता है. या फिर वो किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा होती हैं. ये पीआर स्टंट है या व्यूज पाने का तरीका.
ये चीज वाइस वर्सा भी सोची जा सकती है. हो सकता है कि ये हसीनाएं करियर बूस्ट करने के लिए एल्विश के साथ काम करना चाह रही हों. सच्चाई क्या है, ये तो वही बता सकते हैं.
PHOTO: Instagram @elvish_yadav