टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जिंदगी खुशियों से भर गई है. दिव्यांका ने एक बच्चे की दुआ की थी, लेकिन भगवान ने उनकी गोद दो बेटों से भर दी.
दिव्यांका हॉस्पिटल से डिस्चार्स होकर घर आ चुकी हैं. उन्होंने ग्रैंड तरीके से अपने दोनों का बेटों का गृह प्रवेश कराया. विवेक ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटों के वेलकम की झलक दिखाई है.
दिव्यांका और विवेक ने अपने बेटों के आने की खुशी में नई चमचामाती BMW कार खरीदी. नई कार से ही दिव्यांका और विवेक अपने नन्हे राजकुमारों को लेकर घर पहुंचे.
घर जाने से पहले दिव्यांका ने हॉस्पिटल के बाहर मौजूद पैपराजी का शुक्रिया अदा किया. विवेक ने मिठाई बांटकर पैपराजी का मुंह मीठा कराया.
इसके बाद वो घर के लिए निकलीं. जुड़वा बेटों के ग्रैंड वेलकम के लिए विवेक ने पहले से ही घर को गुब्बारों और टैडी बियर से सजा दिया था.
दादी-नानी ने आरती उतारकर दिव्यांका और उनके बेटे का गृह प्रवेश कराया. दिव्यांका थोड़ी भावुक हो गईं. वो कहती हैं कि कभी नहीं सोचा था कि दो जिंदगियां क्रिएट करूंगी और बेटों के साथ गृह प्रवेश करूगी.
दिव्यांका और विवेक के परिवारों ने केक काटकर बेटों के आने की खुशी मनाई. विवेक कहते हैं कि हमारा घर व्हाइट है और ये दोनों बेटे हैं. आने वाले दिनों में बहुत मजा आने वाला है.
दिव्यांका की खुशी उनके फैन्स को पर्सनल फील हो रही है. क्योंकि वो आज तक किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनीं. उन्हें रील और रियल लाइफ दोनों में आदर्श बहू, बेटी और पत्नी के रोल में देखा गया.
दिव्यांका पिछले कई सालों से बेबी प्लान कर रही थीं, लेकिन ये मुराद 10 साल बाद पूरी हुई है. इसलिए दिव्यांका और विवेक की खुशी सातवें आसमान पर है. वेलकम टू मदरहुड दिव्यांका.
All Photos: Youtube/Screengrab