scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

जुड़वा बच्चों की मां बनी टीवी की बहू, पति ने रिवील किए नाम, चौंकी दादी-नानी

दिव्यांका-विवेक
  • 1/8

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेलीविजन के पॉपुलर कपल हैं. शादी के दस साल बाद दोनों को पेरेंट क्लब में शामिल होने की खुशी मिली है. 
 

दिव्यांका-विवेक
  • 2/8

42 की उम्र में दिव्यांका ने नेचुरली कंसीव किया और जुड़वा बेटों की मां बनीं. मां-बाप बनने के बाद विवेक और दिव्यांका दोनों की नींद उड़ गई है. 
 

दिव्यांका-विवेक
  • 3/8

विवेक दहिया ने हॉस्पिटल का नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घरवालों से बच्चों के नाम का प्रैंक किया. जुड़वा बेटों के नाम सुनकर दादी-नानी ने गजब का रिएक्शन दिया.

Advertisement
दिव्यांका-विवेक
  • 4/8

विवेक ने कहा कि बड़े वाले बेटे का नाम T1 है और छोटे बेटे का T2. उन्होंने अपनी मां और सासू मां दोनों को जुड़वा बेटों के नाम बताए और पूछा कि उन्हें कैसे लगे. 

दिव्यांका-विवेक
  • 5/8

विवेक की मां ने कहा कि टी 1 नाम तो ठीक है, लेकिन टी 2... टीटू ही बन जाएगा. इतना कहकर वो हंसने लगती हैं और कहती हैं कि टी2 नाम ठीक नहीं है. 
 

दिव्यांका-विवेक
  • 6/8

मां से नाम की राय लेने के बाद विवेक बच्चों की नानी के पास पहुंचते हैं और पूछते हैं कि उन्हें दोनों नाम कैसे लगे. दिव्यांका की मम्मी ने कहा कि टी 1 और टी 2 सुनकर एयरपोर्ट याद आ जाता है. 

दिव्यांका-विवेक
  • 7/8

फिर विवेक बताते हैं कि बच्चों के जन्म के बाद वो दो रातों से ठीक से सो नहीं पा हैं. इसलिए सिर थोड़ा घूम रहा है. वो कहते हैं कि उनका बड़ा बेटा शांत है, लेकिन दूसरा शरारती है. उसकी वजह से पहला बेटा भी नहीं सो पाता है. 

दिव्यांका-विवेक
  • 8/8

दिव्यांका की प्रेग्नेंसी को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने आईवीएफ से कंसीव किया है, लेकिन व्लॉग में उन्होंने क्लियर किया कि उनकी प्रेग्नेंसी नेचुरली है. उन्होंने मां बनने के लिए किसी टेक्निक का सहारा नहीं लिया है.

Photo: Instagram @divyankatripathidahiya/Screengrab 

Advertisement
Advertisement