scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

पेट की 5 परतें कटीं-टूटा शरीर, जुड़वा बेटों की मां बनी एक्ट्रेस, बोली- जान निकल गई

दिव्यांका-विवेक
  • 1/9

दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस की खास बात ये है कि वो हमेशा अपने फैन्स के चहेरे पर मुस्काना लाना जानती हैं. 
 

दिव्यांका-विवेक
  • 2/9

हाल ही में दिव्यांका जुड़वा बेटों की मां बनीं और शादी के 10 साल बाद उनकी सूनी गोद भर गई. मां बनने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. 

दिव्यांका-विवेक
  • 3/9

दिव्यांका ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद कितनी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. 
 

Advertisement
दिव्यांका-विवेक
  • 4/9

वो कहती हैं कि मुझे हल्की सी खांसी आ गई थी और इसने मेरी जान ले ली. ऐसा लगा कि पेट में ब्लास्ट हुआ. सी-सेक्शन के बाद बहुत सारी चीजें होती हैं. 
 

दिव्यांका-विवेक
  • 5/9

वो कहती हैं कि पहले आपका यूट्रस छोटा होता है, लेकिन ट्विन्स प्रेग्नेंस के दौरान इसका  8-10 लीटर वैल्यूम हो जाता है. डिलीवरी के वक्त पेट की पांच परतें काटी जाती हैं. बेबी फ्लूड और प्लेसेंटा हट जाता है. 

दिव्यांका-विवेक
  • 6/9

दिव्यांका ने कहा कि डिलीवरी के समय हमारी बॉडी पूरी तरह टूट जाती है. अब मुझे समझ आता है कि घर के बड़े क्यों कहते थे कि इस समय जो खाओगी, वो पूरी जिंदगी काम आएगा. सवा महीने महिलाओं को आराम की सलाह दी जाती थी. 

दिव्यांका-विवेक
  • 7/9

डिलीवरी के बाद आपको अच्छी और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए. आप मुझे देखकर मत सोचिएगा कि मैं 8 दिन में चलने-फिरने लगी. क्योंकि सबकी बॉडी अलग होती है. 
 

दिव्यांका-विवेक
  • 8/9

अगर आपका आराम करने का मन कर रहा है, तो आराम करिए. जब भी सोने का वक्त मिले, सो जाइए. अच्छा खाइए और आराम करिये. 

दिव्यांका-विवेक
  • 9/9

दिव्यांका कहती हैं कि मम्मी मेरे लिए लड्डू बना रही हैं. मैंने खाने से मना कर दिया, क्योंकि मुझे टेंशन थी कि मेरा वजन बढ़ जाएगा. पर डॉक्टर ने कहा कि लड्डू खाने हैं. इसलिए मैं लड्डू खाऊंगी. 

Photos: YT Screengrab 

Advertisement
Advertisement
Advertisement