scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

डिलीवरी के 13 दिन बाद घूमने निकली एक्ट्रेस, जुड़वा बच्चों को छोड़ा घर, कौन कर रहा देखभाल?

Divyanka Tripathi
  • 1/9

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अब जुड़वा बच्चों की मां हैं. उनके दोनों बेटे हुए जिससे परिवार में डबल खुशियों ने दस्तक दी. 42 की उम्र में उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया. 

Divyanka Tripathi
  • 2/9

दिव्यांका के बच्चों को जन्मे अभी 13 दिन भी नहीं हुए थे, इतने में उनके पति विवेक दहिया ने उन्हें बाहर ले जाने का प्लान बना लिया. अपने नए यूट्यूब व्लॉग में कपल ने इस आउटिंग की झलक दिखाई.

Divyanka Tripathi
  • 3/9

विवेक ने पहले दिव्यांका की मां यानी बच्चों की नानी से परमिशन ली कि क्या वो कुछ देर के लिए बाहर जा सकते हैं या नहीं. नानी ने तो परमिशन दे दी, मगर एक्ट्रेस थोड़ी परेशान नजर आईं.

Advertisement
Divyanka Tripathi
  • 4/9

दिव्यांका को डर था कि कहीं उनके पीछे जुड़वा बच्चे रोने या परेशान ना हो जाएं, क्योंकि फिर संभालना उनकी नानी को होगा. हालांकि विवेक ने उन्हें बाहर जाने के लिए मना ही लिया. 

Divyanka Tripathi
  • 5/9

दिव्यांका बार-बार कहती हैं कि बच्चों को छोड़कर जाना ठीक लग नहीं रहा, लेकिन विवेक ने उन्हें समझाया कि उनके लिए थोड़ा ब्रेक जरूरी है. आखिर में दोनों की मेंटल हेल्थ भी जरूरी है. जबसे बच्चे पैदा हुए हैं, उन्हें ठीक से नींद नहीं मिल पा रही है.

Divyanka Tripathi
  • 6/9

ड्राइव पर जाने से पहले दिव्यांका-विवेक अपने बच्चे को बाय बोलकर गए. कपल ने उनपर प्यार लुटाया और जल्द वापस आने का वादा किया. 

Divyanka Tripathi
  • 7/9

गाड़ी में बैठने के बाद दोनों अपनी नई जिंदगी, ट्विन्स के आने के बाद के बदलाव, नींद की कमी, इमोशनल डिसबैलेंस और खुशियों के बारे में खुलकर बात करते नजर आए. विवेक जहां दिव्यांका की तारीफ करते दिखे, वहीं एक्ट्रेस पोस्ट-पार्टम बॉडी, हॉर्मोनल चेंजेस और मां बनने की नई जिम्मेदारी के बारे में शेयर करती दिखीं. 

Divyanka Tripathi
  • 8/9

इस दौरान उन्हें बच्चों को अकेला छोड़ने का अफसोस भी हुआ. मगर कपल ने इसका भी जुगाड़ किया हुआ था. उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाए हुए हैं, जिससे उन्हें अपने जुड़वा बच्चों की हर हरकत-हलचल का पता चलता रहेगा. वो कब उठ रहे हैं या कब रो रहे हैं, कपल को सबकुछ पता चलता रहेगा. 

Divyanka Tripathi
  • 9/9

अपने बच्चों को डिलीवरी के बाद पहली बार अकेला छोड़ने का गम दिव्यांका के चेहरे पर साफ झलक रहा था. लेकिन वो साथ ही साथ इस ड्राइव को भी एंजॉय करती नजर आईं. आखिरकार उन्हें मां बनने के बाद पहली बार खुद पर ध्यान देने का मौका मिला था.

All Photos: Youtube Screengrab

Advertisement
Advertisement
Advertisement